Fri. May 2nd, 2025

    लोकसभा में नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा विवादों में घिरी हुई हैं। उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश में ब्यावरा के कांग्रसी विधायक ने उन्हें खुलेआम धमकी दी है। ब्यावरा विधायक गोवर्धन डांगी ने कहा है कि अगर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मध्य प्रदेश में पैर रखा तो वह उन्हें जिंदा जला देंगे।

    बता दें, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को संसद भवन में एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को एक देशभक्त बताया था। जिसके बाद से लोकसभा में लगातार हंगामा मचा हुआ था। विपक्ष ने उनकी टिप्पणी की आलोचना करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

    विवादित बयान के बाद से सांसद प्रज्ञा ठाकुर और भाजपा लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। भाजपा ने भी उनसे विवादित बयान को लेकर सफाई मांगी है। गुरूवार को सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अपने लोकसभा क्षेत्र भोपाल में भी विरोध का सामना करना पड़ा था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *