Fri. Aug 1st, 2025

    महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनंत कुमार हेगड़े से मंगलवार विपक्षी दल कांग्रेस ने मांग की कि वे सदन में माफी मांगें। भाजपा नेता हालांकि इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने बेंगलुरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी की आलोचना की थी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को ड्रामा करार दिया था और सवाल किया था कि ऐसे लोगों को महात्मा कैसे कहा जा सकता है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *