Sat. Jun 22nd, 2024
    पत्थरबाज कश्मीर

    कश्मीर में सरकार ने हिंसा को रोकने का पूरा प्लान बना लिया है। आज कश्मीर में राष्ट्रिय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने दो पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कश्मीर में 100 पत्थरबाजों की एक सूचि तैयार की गयी है।

    पिछले कुछ दिनों में सेना ने कश्मीर में काफी हद तक हालत काबू में कर लिए हैं। इसके बाद अब सरकार ने पत्थरबाजों को नियंत्रण में लेने का फैसला किया है। आज एनआईए ने जावेद और कामरान नाम के दो पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों पत्थरबाज कश्मीर घाटी में रहते हैं।

    एनआईए के मुताबिक पत्थरबाजों से निपटने के लिए पूरा प्लान बना लिया गया है। पहले 100 बड़े पत्थरबाजों की सूचि बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद उनपर जरूरी कार्यवाई की जायेगी। एनआईए के मुताबिक जो भी पत्थरबाज सेना की कार्यवाई में दखल देंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    पत्थरबाजों के खिलाफ कार्यवाई में एनआईए ने पाया कि इन पत्थरबाजों को हुर्रियत के नेता पैसे देते हैं और ऐसी हरकतों को अंजाम देने की कहते हैं। इसके बाद एनआईए ने जांच कर इन पत्थरबाजों की सूचि तैयार की है।

    पत्थरबाजों की सूचि बनाने के लिए एनआईए की 10 सदस्यों ने काम किया। इन्होने सोशल मीडिया वेबसाइट जैसे फेसबुक, व्हाट्सप्प और मोबाइल मैसेज के जरिये इन लोगों को पकड़ा। जिन लोगों की लिस्ट बनायीं है, ये वो लोग हैं जो अपने समूह के नेता हैं। अगर इन्हे हटा दिया जाए, तो काफी हद तक इसपर काबू पाया जा सकेगा।

    इससे पहले पिछले महीने एनआईए ने 48 ऐसे आतंकवादियों की सूचि बनायीं थी, जो पाकिस्तान में बैठकर कश्मीर में हिंसा को अंजाम देते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।