Sat. Jun 22nd, 2024
    एनआईए

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर में टेरर फंडिंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एनआईए ने श्रीनगर में 11 और दिल्ली में 5 स्थानों पर छापा मार जांच की।

    जाहिर है इस समय एनआईए ने पुरे कश्मीर में आतंक को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले एनआईए ने कट्टर आतंकवादी नेताओं को साफ़ किया। इसके बाद पत्थरबाजों को रोकने के लिए कल ही एनआईए ने 100 लोगों की सूचि बनायीं है, जिन्हे गिरफ्तार किया जाना है। इसके बाद अब टेरर फंडिंग को रोकने के लिए एक विशेष टीम बनायीं गयी है।

    कुछ दिन पहले एनआईए ने टेरर फंडिंग से सम्बंधित कारोबारी जहूर वताली को गिरफ्तार किया था। जहूर ने बताया था कि दुबई और यूके से इसकी फंडिंग आती है। जहूर के मुताबिक विदेशों में उसकी करोड़ों की संपत्ति है, जिसे पुलिस अभी जांच कर रही है।

    आगे पढ़ें : कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए तैयार सरकार

    एनआईए की टेरर फंडिंग के खिलाफ जंग काफी हद तक सफल रही है। पिछले महीने एनआईए ने ने कई अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया था, एवं उनसे पूछ्तात की थी। इस पूछ्तात में कई खुलासे किये गए थे। टेरर फंडिंग को रोकने के लिए सरकार ने देश के भीतर भी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दिल्ली में भी कई जगहों पर छापे मारे गए हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।