Thu. Sep 18th, 2025

कर्नाटक में स्थानीय एग्जिट पोल का अनुमान है कि सत्तारूढ़ भाजपा को गुरुवार को 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर जीत मिलेगी। कन्नड़ समाचार चैनल पॉवर टीवी ने भाजपा के लिए कम से कम आठ और अधिकतम 12 विधानसभा सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है।

एक्जिट पोल में कांग्रेस को तीन-छह सीटें और जनता दल (सेकुलर) को दो सीटे दी गई हैं।

एक अन्य कन्नड़ समाचार चैनल पब्लिक टीवी ने भाजपा के 8 से 10 सीटें जीतने, जनता दल (सेकुलर) के एक से दो सीटें और कांग्रेस के तीन से पांच सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

एक अन्य समाचार चैनल बीटीवी ने भाजपा को नौ से 11 सीटें, जनता दल (सेकुलर) को दो सीटें और कांग्रेस को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

पॉवर टीवी व पब्लिक टीवी के अनुसार, होसकोटे सीट पर कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है, जबकि बीटीवी ने स्वतंत्र उम्मीदवार के जीतने का अनुमान लगाया है।

बेंगलुरू सिटी में पॉवर टीवी ने कांग्रेस के शिवाजीनगर सीट पर जीत का अनुमान लगाया है, जबकि बीटीवी ने भाजपा के जीतने का अनुमान जाहिर किया है। पब्लिक टीवी ने कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने का अनुमान लगाया है।

सेंटर फॉर वोटिंग ओपिनियन एंड ट्रेंड्स इन इलेक्शन रिसर्च (सीवीओटर) के अनुसार, गुरुवार को हुए उपचुनाव में भाजपा के 12 से 15 सीटों पर जीतने की उम्मीद है।

इसने कांग्रेस के सिर्फ तीन सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है और कहा कि जनता दल (सेकुलर) एक भी सीट नहीं जीत सकती।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि 4,185 मतदान केंद्रों पर 37.77 लाख मतदाताओं ने गुरुवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *