Thu. Aug 28th, 2025
करीना कपूर खान ने सबसे पहले इस इन्सान से किया अपनी गर्भावस्था का खुलासा

करीना कपूर खान का बॉलीवुड सफर काफी रोमांचक रहा है। उन्होंने 16 अक्टूबर, 2012 वाले दिन सैफ अली खान से शादी की थी और फिर चार साल बाद यानि 2016 में उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान का इस दुनिया में स्वागत किया। तैमूर वर्तमान में सभी के पसंदीदा स्टार-किड हैं जिनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर आये दिन वायरल होती रहती हैं। करीना और सैफ को अक्सर अपने बेटे संग अच्छा समय बिताते हुए देखा जाता है।

इन दिनों, करीना अपनी आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज़‘ के प्रचार में व्यस्त हैं जिसमे वह एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी एक ही उपनाम वाले दो जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है। जब गर्भवती होने के लिए वे आईवीएफ उपचार के लिए डॉक्टर से परामर्श करते हैं तो दोनों पुरुषों के स्पर्म सैंपल आपस में मिल जाते हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान, करीना ने अपनी वास्तविक गर्भावस्था पर बात की।

https://www.instagram.com/p/B4Iso_bA2py/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BsdO1TOhxz-/?utm_source=ig_web_copy_link

करीना ने खुलासा किया कि उनके पति सैफ अली खान पहले शख्स थे जिन्हें उनकी गर्भावस्था के बारे में पता चला। वह बहुत खुश थे क्योंकि वे चाहते थे कि ऐसा हो। करीना ने कहा कि मां बनने की ख्वाहिश रखने वाली किसी भी महिला के लिए यह सबसे बड़ी खुशी है।

काम के मोर्चे पर, करीना वर्तमान में अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज़’ के प्रचार और ‘लाल सिंह चड्ढा’ के शूट शेड्यूल के लिए मुंबई और पंजाब के बीच जुगलबंदी कर रही हैं। ‘गुड न्यूज़’ 27 दिसंबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जबकि ‘लाल सिंह चड्ढा’ जून 2020 में रिलीज़ होगी। करीना को होमी अदजानिया की ‘अंग्रेजी मीडियम’ और करण जौहर की मुग़ल-ड्रामा ‘तख्त’ में भी देखा जाएगा।

https://www.instagram.com/tv/B4_4Nb1nS-o/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *