Sun. Feb 23rd, 2025
    नवीन पटनायक

    भुवनेश्वर, 29 मई (आईएएनएस)| हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाली बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वे रिकॉर्ड पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।

    यहां एक समारोह में पटनायक और उनकी टीम ने पद की शपथ ली।

    बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक (72) ओडिशा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं।

    ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 112 सीटें जीतने वाली बीजद राज्य में साल 2000 से सत्तारूढ़ है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *