Sun. Jun 23rd, 2024
    एस.बी.आई.

    देश के सबसे बाद बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एस.बी.आई. ) ने अपने अकाउंट धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। आज के बाद आपको 1000 रूपए तक की कोई भी ऑनलाइन भुगतान पर कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। ऐसे में नेटबैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक तोहफे से कम नहीं है।

    आपको बता दें कि इससे पहले एस.बी.आई. के किसी भी 1000 रूपए तक के ऑनलाइन भुगतान पर पांच रूपए चार्ज लगता था। आज के बाद बैंक के अनुसार 1000 रूपए तक कोई भी अलग से चार्ज नहीं लगेगा। इस कदम से छोटे ग्राहकों और ऑनलाइन खरीददारी करने वाले लोगों को राहत कि सांस मिलेगी। इस कदम से बैंक ने लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया है।

    हालाँकि यह ऑफर सिर्फ छोटी ट्रांसक्शन पर ही लागू होगी। 1000 रूपए से ज्यादा के भुगतान पर पहले कि तरह सामान्य चार्ज लगते रहेंगे।

    1000 रूपए से ज्यादा के भुगतान पर चार्जेज

    अगर आप 1000 रूपए से 1 लाख रूपए तक किसी भी प्रकार का लेन-देन करते हैं, तो आपको अलग से 10 रूपए का चार्ज देना होगा। इसके साथ आपको इसपर लगने वाला जी.एस.टी. भी देना होगा। 1 लाख से 2 लाख रूपए के भुगतानं पर आपको 15 रूपए का चार्ज देना होगा और उसपर लगने वाला जी.एस.टी. भी देना होगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।