Wed. May 8th, 2024
    air india women

    8 मार्च का दिन जोकि हर वर्ष पूरे विश्वभर में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन भारतीय वाहक एयर इंडिया ने महिलाओं को एक ख़ास तोहफा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एयर इंडिया द्वारा घोषणा की गयी है की अबसे 12 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स और 40 राष्ट्रीय फ्लाइट्स में केवल महिला क्रू सदस्य होंगी।

    एयर इंडिया ने की घोषणा :

    महिला दिवस के मौके पर वाहक द्वारा यह स्टेटमेंट जारी की गयी है जिसमे कहा गया है जिसमे वाहक ने घोषणा की है की एयर इंडिया की 12 पूर्ण महिला क्रू अंतर्राष्ट्रीय हवाईजहाज और 40 राष्ट्रीय पूर्ण महिला क्रू हवाईजहाज आज महिलाओं द्वारा चलाई जायेंगी। यह महिला दिवस के मौके पर ख़ास उनके लिए किया जा रहा है।

    इसके साथ ही स्टेटमेंट में यह भी कहा गया की महिला पायलट और केबिन क्रू 40 से अधिक घरेलू स्थलों पर एयरबस परिवार के विमान के साथ-साथ ड्रीमलाइनर का संचालन करेंगे और इस अवसर को मनाने के लिए वापस आएंगे।

    एयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस मौके पर इन सभी महिला क्रू को बधाई देते हुए कहा की वे आज की नारी शक्ति के कारण ही यह सफल हो पाया है और वे अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भरेंगी।

    इन उड़ानों को ऑपरेट करेंगी महिलाऐं :

    जिन अंतरराष्ट्रीय सेक्टर की उड़ानों में केवल महिला चालक दल होंगे, वे हैं दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लंदन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-नेवार्क, मुंबई- न्यूयॉर्क, दिल्ली-न्यूयॉर्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट।

    दुसरे वाहक भी दे रहे महिलाओं को ख़ास ऑफर :

    एयर इंडिया के साथ साथ दुसरे वाहक भी आज के दिन को महिलाओं के लिए ख़ास बनाने के लिए उनके लिए कुछ ख़ास ऑफर दे रहे हैं जिनमे महिलाओं को मुफ्त बिज़नस क्लास में अपग्रेड करने की पेशकश दी जा रही है।

    अलायन्स एयर ने कहा की आज के दिन देल्ली से लेकर धर्मशाला तक जाने वाली उड़ानें केवल महिला क्रू फाली फ्लाइट्स भरेंगी और वापस आने में भी उन्हें महिला क्रू द्वारा ही ऑपरेट किया जाएगा। इसके अलावा स्पाइसजेट द्वारा भी 22 घरेलु उड़ानें महिला क्रू मेम्बर द्वारा संचालित की जायेंगी।

    क्रू मेम्बर के अलावा महिला यात्रियों को भी वाहकों द्वारा ख़ास बर्ताव दिया जाएगा जहां उन्हें उड़ान के लिए आने पर गुलाबा दिया जाएगा और उपलब्धता पर स्पाइसजेट की स्पाइसमैक्स की भी सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *