एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है।

धोनी ने यह मुकाम अपने नाम रविवार को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 84 रन की पारी खेलने के दौरान किया लेकिन उनकी टीम को मैच में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

https://www.instagram.com/p/Bwh0vDjgmnR/?utm_source=ig_web_copy_link

162 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम निर्धारित 20 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। जिसके बाद उन्हे सीजन की अपनी लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

धोनी ने अपनी 48 गेंद की पारी में 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए, जिसके बाद उनके नाम अब 203 छक्के हो गए है। मौजूदा आईपीएल सत्र में, 37 वर्षीय खिलाड़ी अबतक 17 छक्के लगा चुका है।

रोहित शर्मा और सुरेश रैना इस सूची में धोनी के बाद आते है, और दोनो खिलाड़ियो के नाम आईपीएल में 190 छक्के है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा पीछे नही है और उनके नाम 186 छक्के है।

सब मिलाकर बात करे, तो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 323 छक्के वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, उनके पीछे डीविलियर्स 204 छ्क्को के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर एमएस धोनी बने हुए है।

By अंकुर पटवाल

अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *