विषय-सूचि
VLOOKUP क्या है?
एमएस एक्सेल में अक्सर चीजों को टेबल बनाकर दर्शाया जाता है। कई बार एक एक्सेल शीट में कई सारे टेबल होते हैं और उनमे कुछ बड़े टेबल भी हो सकते हैं।
इसीलिए अगर हमे उनमे कुछ खोजना हो तो VLOOKUP फंक्शन का प्रयोग करते हैं। यहाँ V का तात्पर्य हुआ वर्टीकल जिसका मतलब ये उपर से नीचे तक लुक-अप यानी कि खोज करता है।
इसीलिए एमएस एक्सेल में इसे लुक-अप फंक्शन या रिफरेन्स फंक्शन भी कहा जाता है।ये फंक्शन टेबल के पूरे कॉलम में उपर से नीचे की तरफ डाटा की खोज करता है और उसका मान मिलते ही दर्शा देता है।
VLOOKUP का सिंटेक्स क्या है?
सिंटेक्स का मतलब हुआ एक स्ट्रक्चर या लिखने का तरीके। चीजों को जिस क्रम में लिखा जाता है उसे सिंटेक्स कहते हैं। VLOOKUP फंक्शन का सिंटेक्स कुछ इस तरह से लिखा जाता है-
VLOOKUP( value, table, index_number, [approximate_match] )
अब हम ऊपर लिखें सिंटेक्स के अंदर की चीजों को एक एक करके समझेंगे ताकि आप जब एमएस एक्सेल में इस सिंटेक्स का प्रयोग करें तो आपको ये जानने में कोई दिक्कत ना हो कि ये है क्या।
- Value– इसमें ये लिखा जाता है कि किस वैल्यू या मान को टेबल के पहले कॉलम में खोजा जा रहा है।
- Table– यहाँ दो या उस से अधिक डाटा के कॉलम को बढ़ते क्रम में लिखा जाता है।
- Index_Number– ये टेबल के उस कॉलम की संख्या बताता है जिस से खोजे गये मान को निकाला जाता है। ये मान को इसी की पंक्ति वाले लोकेशन में वापस करता है।
- Approximate_Match– ये वैकल्पिक है। अगर आपको एकदम वहीं मान चाहिए तो इसमें FALSE दर्ज करें या अगर आसपास के मान चाहिए तो TRUE दर्ज कर सकते हैं। अगर आप कुछ नही डालते हैं तो ट्रू वाला मान डिफ़ॉल्ट हो जाता है।
HLOOKUP क्या है?
VLOOKUP की तरह HLOOKUP भी सामान कार्य करने वाला फंक्शन है लेकिन एमएस एक्सेल में इसकी खासियत यह है कि ये उपर से नीचे की जगह चीजों की बाएं से दायें की तरफ खोज करता है। इसका मतलब हुआ Horizontal लुक-अप यानी की सपाट रास्ते में खोज करना।
ये दोनों ही फंक्शन वर्कशीट फंक्शन के अंदर आते हैं।
इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।