एन टी आर कथानायाकुदु एक आने वाली तेलुगु फ़िल्म है जो एन टी रामा राव की जीवनी पर आधारित है। यह ऐसी पहली बायोपिक है जो दो भागों में बनाई जा रही है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं नन्दमुरी बालकृष्ण और विद्या बालन उनकी पहली पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
फ़िल्म के दो पोस्टर रिलीज़ कर दिए गए हैं। पहले पोस्टर में विद्या बालन का लुक काबिल-ए-तारीफ है। फ़िल्म के दुसरे पोस्टर में आप फ़िल्म के सभी किरदारों को देख सकते हैं।


फ़िल्म का ट्रेलर 21 दिसम्बर को रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म में रकुलप्रीत भारत की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की भूमिका निभा रही हैं।

फ़िल्म की कहानी विष्णु इंदुरी और एल श्रीनाथ ने लिखी है तथा फ़िल्म को जाने-माने तेलुगु निर्देशक कृष निर्देशित कर रहे हैं।
हाल ही में विद्याबालन ने फ़िल्मफेयर के लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वह किशोर कुमार, चार्ली चैपलिन और राज कपूर की पोशाक में तस्वीरें खिचवाती नज़र आई हैं। विद्या बालन ने कहा है कि फ़िल्मफेयर के साथ मेरा हर शूट बहुत ख़ास होता है।
https://www.instagram.com/p/Brj-zCdl6nN/