Sun. May 5th, 2024
नच बलिए 9: देखिये कैसे उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स अनुज सचदेवा को परेशान कर रही हैं, देखे वीडियो

सलमान खान का शो ‘नच बलिए 9’ इस शुक्रवार को शुरू हुआ था और तीन दिनों तक चला। प्रीमियर एपिसोड में सभी जोड़ियों को पेश किया और साथ ही जज- रवीना टंडन और अहमद खान को भी देखा गया। होस्ट मनीष पॉल ने अपनी शानदार होस्टिंग से शो में कॉमेडी में तड़का लगा दिया और सलमान की उपस्थिति से एपिसोड और रंगीन हो गया।

इस बार शो का थीम बहुत अलग है। इसमें वर्तमान जोड़ियां तो आई ही हैं लेकिन साथ ही साथ, टीवी के इतिहास में तीन पूर्व जोड़ियां भी हिस्सा ले रही हैं। इन पूर्व जोड़ियों के नाम हैं उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा, अली गोनी-नताशा स्टेनकोविक और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली। जबकि वर्तमान जोड़ियां हैं अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी, श्रद्धा आर्या-आलम सिंह, विन्दु दारा सिंह-दीना उमरोवा, फैज़ल खान-मुस्कान कटारिया, सौरभ राज जैन-रिद्धिमा जैन, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, शांतनु माहेश्वरी-नित्यमी शिर्के, कीथ सेक्वेरा-रोशेल राव और बबिता फोगाट-विवेक सुहाग।

कल कोमोलिका यानि उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर अपने अभ्यास के दौरान की एक वीडियो पोस्ट की थी। इसमें उर्वशी और अनुज शो के थीम सोंग पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उर्वशी डांस करते वक़्त विचित्र चेहरे बना रही हैं जो आपको हंसा देगा।

अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया-“हम गंभीर और मजेदार का कॉम्बिनेशन हैं। म्यूजिक वीडियो शूट के पीछे का वीडियो जहाँ अनुज मेरे शरारती चेहरे से डिस्टर्ब हो रहे हैं और परफेक्शन के लिए अकेले अभ्यास कर रहे हैं।” देखे वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B0NQYZinvIj/?utm_source=ig_web_copy_link

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *