Sat. May 4th, 2024
urmila matondkar rahul gandhi

बॉलिवुड अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ हिंदू विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत दर्ज। यह शिकायत मुंबई भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा दर्ज की गई हैं, इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाए कि  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर मातोंडकर ने यह टिप्पणी की हैं।

उर्मिला मुंबई के उत्तरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की सीट से उम्मीदवारी कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता सुरेश नखुआ ने कहा कि एक टीवी चैनल पर उर्मिला के साक्षात्कार देखने के बाद उन्होंने यह शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू दुनिया का सबसे हिंसक धर्म हैं।

सूत्रों के अनुसार, नखुआ ने पवोई पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई हैं। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पत्रकार रजदीप सरदेसाई के खिलाफ भी कारवाई की मांग की हैं। उन्होंने दावा किया कि अभिनेत्री के द्वारा की गई टिप्पणी से हिंदू समुदाय के लोगों की भावनाए आहत होई हैं।

नखुआ ने अपनी शिकायत में कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने कथित तौर पर उर्मिला को यह टिप्पणी करने के निर्देश दिये हैं।

आईपीसी धारा 295ए, 505 और 34 के तहत कांग्रेसी नेताओं और पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई हैं।

पवोई पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि हमे शिकायत मिली हैं और नियमों को देखते हुए हम उचित कार्यवाई करेगें।

आपको बतादे कि उर्मिला ने कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस ने उर्मिला को इस बार के चुनावी मैदान में उत्तरी मुंबई के वर्तमान सांसद भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ उतारा हैं। 2004 में कांग्रेस की तरफ से गोविंदा ने 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हराया था।

इसके बाद 2009 में संजय निरूपम सांसद बने थे। लेकिन 2014 में कांग्रेस के हाथ से यह सीट निकल गई थी और भाजपा के हाथ लग गई थी। मुंबई की 6 लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *