Fri. Oct 18th, 2024
    लू heat waves

    लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी फिलहाल एक-दो दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं है।

    मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उप्र में कुछ बूंदा-बांदी के आसार हैं। लेकिन अभी पूर्णतया बारिश पूरे प्रदेश में कहीं नहीं होगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम काफी गर्म रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

    बुधवार को अधिकतम तापमान झांसी का 47.0 डिग्री, बांदा का 47.2 डिग्री, आगरा का 45.5 डिग्री, इलाहाबाद का 44.7 डिग्री और उरई का 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान न्यूतम 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *