Sat. Sep 21st, 2024
    पुलिस

    जालौन, 14 मई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के जलौन जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

    क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार ने कहा कि हादसा जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद के पास हुआ। एक डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गयी, जबकि वैन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि वैन में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो कि शादी के बाद पहली बार मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। हादसे में दूल्हा और एक बच्ची समेत दो अन्य लोगों की जान चली गई, जबकि दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग कालपी के तरी उल्लाह मोहल्ले के रहने वाले हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *