Tue. May 21st, 2024
    उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन

    उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने परमाणु हथियारों का परीक्षण किया है। बीते माह जून में सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमति जताई थी। इस वक्त एटमी हथियार और बैलेस्टिक मिसाइलों के अलावा आधुनिक हाईटेक हथियारों का परीक्षण किया था।

    पियोंगयांग की सरकारी मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पमानु हथियारों का परीक्षण किया है लेकिन मीडिया ने हाईटेक हथियारों के बाबत कोई जानकारी नही दी थी। हालांकि बताया कि यह परीक्षण सफल रहा है।

    उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि इस हाईएक हथियार के विकास का एक लंबे अंतराल से इंतज़ार था। उन्होंने बताया कि यह हथियार देश की रक्षा शक्ति को मजबूत बनाने के साथ ही सेना की ताकत को भी बेहतरीन बनायेगा। अमेरिका के साथ परमाणु संधि के बाद उत्तर कोरिया की यह परीक्षण की पहली आधिकारिक रिपोर्ट है।

    हाल ही में उत्तर कोरिया ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि अगर प्रतिबंध नहीं हटाये गए तो दोबारा पियोंगयांग परमाणु परीक्षण की राह ओर अग्रसर हो जाएगा। उत्तर कोरिया ने कहा था कि अगर वो (अमेरिका) हमारी नहीं सुनेगा, तो वह राजनीति दबाव झेलेगा।

    अमेरिका के मुताबिक जब तक पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की बात पूर्ण नहीं हो जाती तब तक प्रतिबंध नहीं हटाये जाएंगे। अमेरिका कर मुताबिक वह उत्तर कोरिया में पूर्ण प्रतिबंध और दक्षिण कोरिया व उत्तर कोरिया के मध्य युद्ध का आधिकारिक अंत का ऐलान चाहते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *