Mon. Oct 7th, 2024
    किम जोंग-उन

    उत्तर कोरिया इस समय ऐसा देश है जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। उत्तर कोरिया तानाशाह किम जोंग अपने कड़े नियमों व कठोर कानून व्यवस्था के कारण जाना जाता है। उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का लगातार परीक्षण कर रहा है और अमेरिका पर हमला करने की कई बार धमकी दे चुका है।

    उत्तर कोरिया की आतंरिक स्थिति के बारे में दुनिया के अन्य देशो को अधिक जानकारी तक नहीं है। क्योंकि किम जोंग ने वहां पर कठोर कानून और नियम बना रखे है।

    उत्तर कोरिया के कुछ भयानक व कठोर कानून है जो अपने नागरिकों के मूल अधिकारों को दूर करता है। उत्तर कोरिया शासन के चंगुल से भागकर आई योनमी पार्क नाम की एक लड़की ने वहां के सभी काले कारनामों व कठिन नियमों के बारे में बताया।

    उत्तर कोरिया में रहने वाले लोग आज भी स्वतंत्र नहीं कहे जा सकते है। जबकि भारतीय लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहिए कि यहां पर उत्तर कोरिया जैसे बुरे नियम नहीं है।

    आइए जानते है उत्तर कोरिया के नौ अजीबोगरीब नियमों व कानून के बारे में-

    उत्तर कोरिया में टेलीविजन पर केवल तीन ही चैनल – उत्तर कोरिया मे टेलीविजन तो उपलब्ध है। लेकिन केवल तीन ही चैनल वहां के नागरिक देख सकते है। इनके अलावा वे अन्य चैनल नहीं देख सकते है। हैरानी वाली बात यह है कि चैनल पर प्रसारित होने वाली चीजे उत्तर कोरिया शासन द्वारा नियंत्रित होती है।

    उत्तर कोरिया टीवी

    अपराध करने पर दंड तीन पीढियों को भुगतना पडता है- उत्तर कोरिया में यदि कोई अपराध करता है तो उसकी सजा अपराधी के साथ ही पूरे परिवार को भुगतनी पड़ती है। उत्तर कोरिया कानून के मुताबिक दादा-दादी, माता-पिता और बच्चों को अपराधी के दंड की सजा देने के प्रावधान है। जबकि भारत में केवल अपराधी को ही सजा मिलती है।

    उत्तर कोरिया जेल

    सिर्फ 28 तरह के हेयर स्टाइल की है अनुमति- उत्तर कोरिया में किसी पुरूष या महिला को बाल कटवाने हो तो सरकार द्वारा निर्धारित 28 हेयर स्टाइलों के अलावा आप अन्य हेयर स्टाइल नहीं करवा सकते है। इनके अलावा हेयर स्टाइल करने पर आपको सजा तक भुगतनी पड सकती है। इस कानून को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन साल 2013 में लेकर आए थे जिनमें उन्होंने खुद की हेयर स्टाइल को इससे बाहर रखा।

    उत्तर कोरिया हेयर स्टाइल

    बास्केटबॉल खेल के लिए खुद के नियम मानता है उत्तर कोरिया- उत्तर कोरिया में बास्केटबॉल के लिए खुद के नियम ही लागू किए हुए है। दुनिया में चल रहे आम नियमों को दरकिनार कर वहां खुद के नियमों के अनुसार खेल खिलाया जाता है। जो कि बास्केटबॉल के वास्तविक नियमों से बिल्कुल अलग है।

    उत्तर कोरिया बास्केटबॉल

    उत्तर कोरिया की राजधानी मे केवल अमीर लोग रह सकते है: उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में किम जोंग उन ने अपने नियम बना रखे है। यहां पर रहने के लिए नागरिकों को उत्तर कोरिया सरकार के नियमों को पालन करना पड़ता है। सबसे सफल, समृद्ध और शक्तिशाली लोगों को ही राजधानी में रहने की अनुमति दी जाती है। गरीब लोगों के लिए राजधानी मे कोई जगह नहीं है।

    उत्तर कोरिया प्योंगयांग

    स्कूलों मे बच्चों की फीस के साथ अन्य भुगतान जरूरी- उत्तर कोरिया में यदि कोई अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहता है तो उसे फीस के अलावा स्कूल की डेस्क, कुर्सियां के लिए निर्माण सामग्री का भी भुगतान करना पड़ता है। इनका खर्चा अलग से अभिभावकों से लिया जाता है।

    उत्तर कोरिया स्कूल

    बाइबिल रखना अवैध- उत्तर कोरिया कानून के मुताबिक यहां के नागरिकों को बाइबिल ग्रंथ रखने की अनुमति नहीं है। उत्तर कोरिया में बाइबिल को पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसे देश में अनुमति नहीं दी जाती है।

    उत्तर कोरिया बाइबिल

    एप्पल इंक, सोनी और माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों पर प्रतिबंध- उत्तर कोरिया ने एप्पल इंक, सोनी और माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों जैसे आईफोन, टीवी और लैपटॉप पर प्रतिबंध लगा रखा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी उद्योग के बारे में बाहरी लोगों को पता तक नहीं है।

    उत्तर कोरिया उत्पाद

    पश्चिमी साहित्य के बारे मे पढ़ना अवैध: उत्तर कोरिया देश के बारे में अगर आपके पास कोई किताब या गाइड मौजूद हो तो उसे जब्त कर लिया जाता है। यदि आप एक पर्यटक है तो आपके सभी संगीत, टेलीविजन, फिल्म और लिखित सामग्री की जांच की जाएगी।

    उत्तर कोरिया पश्चिमी बुक