Fri. May 3rd, 2024
    किम जोंग उत्तर कोरिया

    उत्तर कोरिया की तरफ से हाल ही में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के कड़े प्रतिबन्ध लगाने के बाद अब देश परमाणु शक्ति बनने में और जल्दबाजी करेगा।

    उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र ने जो दुष्ट प्रतिबन्ध हम पर लगाए हैं, इनमे अमेरिका की बड़ी भागीदारी है। इसके बाद हमारा देश अपनी रणनीति में और जल्दबाजी बरतेगा।’

    दरअसल हाल ही में उत्तर कोरिया ने एक हाइड्रोजन बम का परिक्षण किया था जिससे आस पास के सभी देश सहम गए थे। उत्तर कोरिया ने इसके बाद कहा था कि यह परिक्षण अमेरिका के लिए किया गया है। इसके बाद विश्व भर में उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्यवाई करने पर चर्चाएं शुरू हो गयी थी।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका उन सभी देशों से रिश्ता तोड़ देगा, जो उत्तर कोरिया से व्यापर कर रहे हैं। इसके अलावा ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की थी कि उत्तर कोरिया भेजे जाने वाले कच्चे तेल पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगना चाहिए।

    इसके बाद पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र ने सभी सदस्यों से सलाह लेकर उत्तर कोरिया पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला किया था। इस प्रतिबन्ध के जरिये उत्तर कोरिया जाने वाले कोयले और लीड पर प्रतिबन्ध लगेगा। इसके अलावा अन्य धातुओं के निर्यात पर भी रोक लगायी गयी।

    उत्तर कोरिया ने इस प्रतिबन्ध को ‘दुष्टता’ कहा और अपने आप को और आक्रामक करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब कोरिया अपने परमाणु मिशन को दुगुनी तेजी से पूरा करेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।