आनंद पिरामल ईशा अम्बानी

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी से पहले की रस्मों के साथ ही बॉलीवुड में शादियों का मौसम शुरू हो गया है और इनके साथ-साथ प्रियंका-निक और ईशा अम्बानी-आनंद पिरामल की भी शादियों की तस्वीर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

इस साल के अंत में फैन्स को ढेर सारी प्यारी-प्यारी तस्वीरें देखने के लिए मिलेंगी पर उससे पहले भी हमारे पास आपको दिखाने के लिए कुछ ख़ास है। मुकेश और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रहीं हैं।

अजय ने ईशा के सामने महाबलेश्वर में शादी का प्रस्ताव रखा था और 12 दिसम्बर 2018 को यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 30 अक्टूबर 2018 को अम्बानी और पिरामल परिवार ने इस शादी की घोषणा की थी।

लेक कोमो इटली में इन दोनों की सगाई हुई। यह शादी भारत में 2018 में हुई शादियों में से सबसे बड़ी और शानदार मानी जा रही है। कुछ दिनों पहले ईशा और आनंद की शादी के निमंत्रण पत्र की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

ईशा की शादी के निमंत्रण पत्र पर सोने की कढ़ाई की गई है और यह डिब्बा खोलते ही गायत्री मंत्र बजने लगता है। इसके अलावा 4 और छोटे डिब्बें हैं जिनमें उपहार हैं और वह सोने के लग रहे हैं।

अपने शादी के निमंत्रण पत्र के द्वारा इस जोड़े ने अपनी-अपनी दादी-नानी को पुष्प समर्पित किए हैं। सभी पुष्प शुद्धता, सकारात्मकता, जूनून और धन-धान्यता के प्रतीक हैं।

https://www.instagram.com/p/Bp6PPEGglBE/

https://www.instagram.com/p/Bp_GI4qHvN3/

https://www.instagram.com/p/BqC5UKxDLaj/

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह निमंत्रण पत्र 3 लाख का एक है। अम्बानी और पिरामल परिवार के द्वारा की गई घोषणा में यह लिखा गया था कि,” हमें यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी, श्री मुकेश अम्बानी और श्री मति नीता अम्बानी के घर 12 दिसम्बर 2018 को परिवार जनों और क़रीबी मित्रों की उपस्थिती में होना तय है। यह समारोह भारतीय परंपरा के हिसाब से किया जाएगा। ”

अपनी परंपरा के हिसाब से अम्बानी परिवार ने सबसे पहले मंदिर जाकर भगवान् का आशीर्वाद लिया है और उनकी शादी का सबसे पहला निमंत्रण पत्र भगवान् के चरणों में समर्पित किया है।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *