Thu. Aug 28th, 2025
पुलिस

प्रयागराज, 15 जुलाई (आईएएनएस)| इलाहाबाद उच्च न्यायालय के बाहर से सोमवार सुबह सशस्त्र लोगों ने हथियारों की नोंक पर एक युवा जोड़े का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सुबह 8.30 बजे की है जिसके कुछ घंटों बाद भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार का मामला इसी अदालत पेश होने वाला था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह दोनों लोगों को अदालत के गेट संख्या तीन के बाहर इंतजार करते देखा गया, तभी एक काले रंग की एसयूवी कार आई जोड़े को बंदूक की नोंक पर कार में बैठा लिया।

एसयूवी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 80 था, जो आगरा जिले का है। सूत्रों ने कहा कि वाहन के पीछे ‘चेयरमैन’ लिखा था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और वाहनों की जांच शुरू हो गई है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *