Sun. Sep 29th, 2024
    ministry of external affairs

    इथोपिया (Ethiopia) की राजधानी अड़दिस अबाबा में प्रवासियों और विदेशी नागरिकों पर हुए हालिया हमले के लिहाज से भारत ने शुक्रवार को अफ्रीकी देश की यात्रा के लिए नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए सचेत और जरुरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी है।

    भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कीमती सामान को ले जाने या एक्सपोज़ करने के लिए इंकार किया गया है और अँधेरी सड़कों पर अकेले न चलने की हिदायत दी गयी है।

    मंत्रालय ने बयान में कहा कि “राजधानी अड़दिस अबाबा और देश के अन्य भागो में विदेशियों और प्रवासियों पर हालिया हमलो को देखा गया है। इथोपिया में रह रहे और यात्रा करने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इसके आलावा सुरक्षित रहने के लिए सभी को जरुरी सावधानियां बरतने की हिदायत दी जाती है। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कीमती सामान को ले जाने या एक्सपोज़ करने के लिए इंकार किया गया है और अँधेरी सड़कों पर अकेले न चलने की हिदायत दी गयी है।”

    अड़दिस अबाबा में भारतीय दूतावास में 24 घंटे सातो दिन पंहुच के लिए 00251 911506852 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इथोपिया में रहने वाले विदेशी नागरिकों पर हाल ही में हमले काफी तीव्र हुए हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *