r d prajapati

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बगावत कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने वाले पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने चंदला क्षेत्र के पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

प्रजापति टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे और पार्टी के सांसद वीरेंद्र खटीक का लगातार विरोध कर रहे थे। बाद में प्रजापति सपा में शामिल हो गए और अब सपा के टिकट पर टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रजापति के पुत्र राजेश प्रजापति इस समय चंदला से भाजपा विधायक हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *