Sun. May 19th, 2024
आईसीसी महिला विश्वकप

आईसीसी ने सोमवार 26 नवंबर को बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के टी -20 क्रिकेट को शामिल करने के लिए आवेदन दिया। निर्णय की घोषणा करते समय, आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने महिलाओं के क्रिकेट और राष्ट्रमंडल खेलों के बीच ‘नई साझेदारी’ बनाने की बात की।

आईसीसी के मुख्य अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि, क्रिकेट और राष्ट्रमंडल खेलो को एक साथ अनजाने रुप से  जोड़ा गया है और 910 बिलियन क्रिकेट फैन इस तहत राष्ट्रमंडल खेलो से जुड़ेंगे, तो वही 1 बिलियन से ज्यादा राष्ट्रमंडल देश, खेल वयस्क फैन भी इसके तहत क्रिकेट से जुड़ेंगे। महिला क्रिकेट और राष्ट्रमंडल खेल के बीच एक नई साझेदारी बनाना प्रतिबद्धता सामने लाता हैं और दोनो ही संगठनो को इससे खेल में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने का मौका मिलेगा।

आईसीसी के मुख्य अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने यह भी कहा कि इस पार्टनरशिप को बर्मिंघम से और किसी अच्छी जगह नहीं किया जा सकता था। शहर के निवासियों में से 23 प्रतिशत ब्रिटेन के बाहर क्रिकेट खेलने वाले देशों के लिंक हैं, क्रिकेट औऱ बर्मिंघम के बीच गहरे संबंध लोगो को एक साथ लाएंगे और महिला क्रिकेट के आने वाले प्लेयर और फैंस को प्रेरित करेंगे। अगर क्रिकेट को इन खेलों में चुना गया तो हर टीम को अपना घरेलू समर्थन मिलेगा।

इस साझेदारी को बहुत आगे तक ले जाना हैं औऱ इसे कई क्रिकेट फैंस और राष्ट्रमंडल फैंस इसे पसंद करेंगे और इससे महिला क्रिकेट में कई नई खिलाड़ी जुड़ेंगी और इससे दर्शको को एक अच्छा संदेश मिलेगा। इससे पहले 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को जोड़ा गया था, और दक्षिण अफ्रीका नें इसमें सबसे प्रथम स्थान हासिल किया था, तो वही ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड को सिल्वर औऱ कांस्य पदक मिला था।

इसमे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा हैं कि यह एक बहतरीन प्रस्ताव हैं और इससे महिला क्रिकेट को एक नई ऊचाई मिलेगी।

By अंकुर पटवाल

अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *