Sun. May 19th, 2024
isl mumbai vs chennai

आइएसएल सीजन-5 मे कल रात खेले गए मुकाबले में मुंबई एफसी और चेन्नई एफसी की टीम आमने-सामने थी। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने अपने घरेलू मैदान मे चेन्नई की टीम को 2-0 से मात दी है। 22 साल के रेनियर फर्नांडिस ने खेल के 27वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल लगाया, उसके बाद दूसरे हॉफ के 55वें मिनट में मुंबई की टीम से  साउगोउ ने एक जबरदस्त हेडर लगा कर टीम के खाते में दो गोल पूरे किये।

इसी जीत के साथ मुंबई की टीम इस मैच को जीतकर 20 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गयी हैं। मुंबई की टीम ने अबतक 10 मैचो मे से छह में जीत हासिल कि है और दो मैच ड्रा खेले है तो दो मे हार का सामना करना पड़ा है। उनसे आगे अंक तालिका में बेंगलुरु एफसी बस 3 अंक ही आगे है और टॉप पर बरकरार है। उसी के साथ चेन्नई की टीम की यह 11 मैचो मे 8वी हार है चेन्नई की टीम इसस सीजन बस अभी तक एक ही मैच जीती है, औऱ वह अंक तालिका मे इस वक्त 8वेंं  स्थान पर है।

खेल के 10वें मिनट से बात करे तो, दोनो टीम ने अपनी टीम के लिए एक अच्छी शुरुआत की और गेंद को अपने नियंत्रण में करने की कोशिश कि, 10वें मिनट में अनिरुद थापा ने साउगोउ को पास दिया जिससे वह गेंद को अपने कंट्रोल में करने में कामयाब हुए और उन्होने गेंद को राफेल बासटोस के ऊपर से निकालते हुए गोल पर वार किया लेकिन गेंद गोल पर ज्यादा तेजी से नही जा पहुंची और चेन्नई को गोलकीपर संजीवन गोश ने उसे से पकड़ लि्या।

चेन्नई की टीम को पहले हॉफ के 32वें मिनट मे गोल मारने का अच्छा मौका मिला लेकिन वो वहा पर मौके से चूक गए, जब अगस्तो ने 32 वे मिनट मे गेंद को सही दिशा दिखाई लेकिन उनका यह अटैक मुंबई के स्ट्राकर कार्लोस सालोम ने गोल पर नही जाने दिया।

उसके बाद चेन्नई की टीम को दोनो हॉफ में कोई गोल मारने मौका नही मिला और मुंबई की टीम ने आसानी से मैच को 2-0 से जीत लिया। मुंबई एफसी की तरफ से पहला गोल 27वे मिनट में कार्लोस सालोम ने किया तो वही दूसरा गोल 55वें मिनट में साउगोउ ने किया।

By अंकुर पटवाल

अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *