Thu. May 23rd, 2024

    आयरिश रॉक ब्रांड यू2 और गायक-संगीतकार ए.आर.रहमान ने एक नए गाने के लिए हाथ मिलाया है। इस गाने का शीर्षक ‘अहिंसा’ है। यू2 के सदस्यों ने भारत के अपने पहले सफर में इस गाने का अनावरण किया।

    यू2 म्यूजिकल ग्रुप के प्रमुख गायक बोनो ने कहा, “अन्याय के खिलाफ लड़ाई हमेशा से ही हमारे लिए महत्वपूर्ण रही है। हम कुछ हद तक मार्टिन लूथर किंग द्वारा प्ररित हैं, जो महात्मा गांधी के अनुयायी थे। मार्टिन लूथर किंग ने कहा है, ‘नैतिक ब्रह्मांड का चाप लंबा है, लेकिन यह न्याय की ओर झुकता है।’ मुझे अब इस पर और यकीन नहीं है।”

    बोनो ने आगे कहा, “यह न्याय की ओर झुकता नहीं है, इसे झुकना पड़ता है। हमें इसे संरक्षित करने और लोगों को यह दिखाने के लिए कि हम कैसा महसूस करते हैं और किन चीजों के बारे में सोचते हैं, हमें अपने लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेना पड़ता है। हम प्रेरणास्त्रोत के रूप में सामने आते हैं। यह अहिंसा है..दुनिया को दिया गया भारत का नायाब तोहफा। यह परमाणु ऊर्जा, सेनाओं, नौसेनाओं और ब्रिटिश साम्राज्य से भी अधिक शक्तिशाली है। यह खुद अपने आप में एक शक्ति है, हालांकि इसे कभी उतना महत्व नहीं दिया गया।”

    यू2 बैंड ‘विद और विदाउट यू’, ‘आई स्टिल हैवेंट फाउंड वॉट आई एम लूकिंग फोर’ और ‘ब्यूटीफूल डे’ जैसे कई हिट गानों के लिए मशहूर है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *