Fri. Oct 18th, 2024

    अल्जीरिया में 20 वर्ष पर सत्ता पर काबिज अब्देलजीज ब्यूटफ्लिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी। प्रदर्शनकारियों से हुई हिंसक झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

    यह हिंसक प्रदर्शन शुक्रवार को राजधानी में हुए थे। पुलिस के मुताबिक 56 हिंसक प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं और सात  प्रदर्शनकर्मी घायल हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में पुलिस पर पत्थर फेंके थे। जिसके बाद पुलिस ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए थे, आंसू गैस छोड़े। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे।

    अल्जीरिया में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने बैनर थामे हुए थे और सरकार से छोड़ो मतलब छोड़ो का संदेश लिखा था। कई प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका मक़्क़साद शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। एक प्रदर्शनकारी महिला ने बताया कि “शासन के 20 साल काफी है। यह विरोध नही, जश्न है। हम अल्जीरिया के पुनर्जन्म का जश्न मना रहा हैं।”

    अल्जीरिया के राष्ट्रपति साल 1999 में सत्ता पर शासित हुए थे। उन्हें साल 2013 में लकवा मार गया था और इसके बाद वह जानता के बीच काम ही दिखे थे। अब उनका इलाज स्विट्जरलैंड में चल रहा है। वहां की जनता नहीं चाहती कि राष्ट्रपति पांचवी दफा शासन पर काबिज हो।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *