Thu. Aug 21st, 2025
    अरविन्द केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में फेर बदल किया है। उप-मुख्य मंत्री सिसोदिया को पर्यटन मंत्रालय दिया गया है। इस बदलाव को आप सरकार की नीतियों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके बाद केजरीवाल शिक्षा और अन्य जरूरी विभाग भी खुद देखेंगे।

    अधिकारी ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ पर्यटन भी आप सरकार की मुख्य प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। गहलोत और गौतम को मई में कैबिनेट में शामिल किया गया था। सिसोदिया से कानून मंत्रालय, सूचना तकनीक और प्रशासनिक सुधार विभाग लेकर इनका प्रभार गहलोत को दिया गया. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से परिवहन मंत्रालय का कामकाज लेकर भी उन्हें दिया गया था।

     

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।