Fri. Jun 28th, 2024
    अरविन्द केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि उनकी पार्टी मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में आने से रोकने के लिए सब कुछ करेगी और आम चुनाव के बाद किसी भी धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन का समर्थन करने को तैयार हैं।

    उन्होंने कहा, “पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने कहा, ” आप ध्यान दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा पने पर होगा। हम दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा पाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे”।

    केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के हिंदुओं, बौद्धों और सिखों को छोड़कर “घुसपेठियोंं” को हटाने की टिप्पणी पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस से यह साबित होता हैं कि भाजपा की योजना इन तीनों धर्मों को छोड़कर बाकी सभी धर्मों को हटाने की हैं।

    केजरीवाल ने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि ट्विटर पर कौन सा गठबंधन होता हैं? अगर मोदी और शाह के सत्ता में वापसी होती हैं तो इसके जिम्मेदार केवल राहुल गांधी होंगे।
    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा देश की एकता को चुनौती दी जा रही हैं और कहा कि आम चुनाव देश को बचाने में मदद कर सकते हैं।
    केजरीवाल ने कहा, कि हम मोदी- शाह की जोड़ को रोकने के लिए सब कुछ कर सकते हैं। हम किसी भी महागठबंधन की सरकार को समर्थन देने को तैयार हैं। 2019 के चुनाव राष्ट्र को संविधान को बचाने के लिए हैं। हम पहले भारतीय हैं, फिर हिंदू या मुस्लिम हैं।
    हमारी एकता को चुनौती दी गई हैं। देश को केवल तब ही बचाया जा सकता हैं जब हम धर्म और जाति की रेखा पर विभाजित न हो।

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *