Sun. Sep 8th, 2024
    फोर्ब्स मैगजीन एशिया अमीर परिवार

    फोर्ब्स मैगजीन की तरफ से हाल ही में एशिया के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के अंबानी परिवार ने पहला स्थान हासिल किया है। अंबानी परिवार की कुल संपति 44.8 बिलियन डॉलर ( करीब 2.8 लाख करोड रूपये) है।

    फोर्ब्स की तरफ से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया में अंबानी परिवार को सबसे अमीर परिवार का स्थान दिया दिया गया है। फोर्ब्स मैगजीन की तरफ जारी की गई सूची में टॉप-20 में 7 सबसे अमीर भारतीय परिवारों ने कब्जा जमाते हुए जगह हासिल की है।

    इन भारतीय लोगों को मिला स्थान

    इसमे पहले पायदान पर अंबानी परिवार 44.8 बिलियन डॉलर ( करीब 2.8 लाख करोड रूपये), 11वें पर प्रेमजी 19.2 बिलियन डॉलर (करीब 1.24 लाख करोड़ रूपये), 12 वें पर हिन्दुजा परिवार 18.8 बिलियन डॉलर (करीब 1.22 लाख करोड़ रूपये), 14वें पर मित्तल परिवार 17.2 बिलियन डॉलर (करीब 1.11 लाख करोड़ रूपये), 16वें पर मिस्त्री परिवार 16.1 बिलियन डॉलर ( करीब 1.04 लाख करोड़ रूपये), 19वें पर बिड़ला परिवार 14.1 बिलियन डॉलर (करीब 91.6 हजार करोड़ रूपये), 20वें पर गोदरेज परिवार 14 बिलियन डॉलर (करीब 91 हजार करोड़ रूपये) ने जगह बनाई है।

    इससे पहले चीन को पहला स्थान मिलता था। लेकिन अबकी बार भारत के अंबानी परिवार ने चीन को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया है। फोर्ब्स मैगजीन ने इस सूची में दुनिया के 50 सबसे अमीर परिवारों को शामिल किया है।

    हाल ही में मुकेश अंबानी के टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो कंपनी को शुरू करने से उनकी संपति में काफी इजाफा हुआ है। जियो ने अन्य सभी टेलीकॉम कंपनियों को पछाड़ते हुए बेहद कम समय मे अच्छी तरक्की हासिल की है। इसके अलावा अनिल अंबानी की संपति में भी इजाफा देखा गया है।