Wed. Oct 29th, 2025
अमेज़न जेफ बेजोस

वर्तमान में वैश्विक शेयर बाज़ार में चल रही गिरावट के बाद अमेज़न के संस्थापक और अमेरिका सबसे धनी व्यक्तियों में शुमार जेफ़ बेज़ोस को अपनी संपत्ति में करीब 9.1 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है, इसी के साथ यह पिछले 2 सालों में बेज़ोस के लिए सबसे बड़ा नुकसान है।

इस नुकसान के बाद बेजोस की संपत्ति जुलाई के बाद पहली बार न्यूनतम स्तर तक पहुँची है।

इसी के साथ ही यूरोप के सबसे धनी व्यक्ति बेरनार्ड अरनौल्ट की संपत्ति में भी 4.5 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज़ की गयी है। जिसके बाद उनकी संपत्ति अब 66.9 अरब डॉलर पर पहुँच गयी है।

इसी तरह से विश्वभर में विभिन्न सेक्टर के 17 अरबपतियों को अपनी सम्पत्तियों में 1 अरब डॉलर के भी अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। बर्कशायर हाथवेय के संस्थापक व अमेरिका के दिग्गज निवेशक वारेन बफे को भी करीब 4.5 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

इन अरबपतियों की सम्पत्तियों में आई कमी की सूची में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग व माइक्रोसॉफ़्ट के संस्थापक बिल गेट्स का भी नाम दर्ज़ है। जुकरबर्ग की संपत्ति में रिकॉर्ड 32.1 अरब डॉलर की कमी दर्ज़ हुई है।

तुलनात्मक अध्ययन में विश्व के सभी अरबपतियों की तुलना में अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में कुल 54.5 अरब डॉलर की कमी दर्ज़ की गयी है।

इस तरह से विश्वभर के 500 अरबपतियों की संपत्ति में करीब 99 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज़ की गयी है।

अरबपतियों की संपत्ति में आई इस बड़ी गिरावट को वैश्विक बाज़ार में चल रही मंदी से जोड कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *