Fri. May 10th, 2024
    अमेरिकी संविधान

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आप्रवासियों के अमेरिका में जन्मे बच्चों को नागरिकता देने पर रोक लगाने का फैसला लिया है। अमेरिका में आप्रवासियों के बच्चों को अमेरिका में जन्म लेने पर नागरिकता का अधिकार नहीं मिलेगा।

    डोनाल्ड ट्रम्प के इस फैसले का उनकी पार्टी सहित हर जगह विरोध हुआ है। नवम्बर में आगामी चुनावों के प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह बर्थराईट सिटीजनशिप के कानून को खत्म कर देंगे।

    अमेरिकी सदन के स्पीकर पॉल रयान ने कहा कि आप कार्यकारी आदेश से बर्थराईट सिटीजनशिप का अंत नहीं कर सकते हैं उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में आप्रवासी कानून को परिवर्तित किये जाने का भी हमने विरोध  किया था और कंजर्वेटिव होने के नाते हम संविधान पर भरोसा करते हैं।

    अमेरिका के अभी के कानून के मुताबिक यदि कोई बच्चा अमेरिका में जन्म लेता है तो उसे जन्म के साथ ही अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी।

    अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा था कि एक संवैधानिक संसोधन से इस कानून को निरस्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक कार्यकारी आदेश से इस कानून को रद्द कर सकता हूँ। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पैदा हुए किसी को भी नागरिकता दे देना हास्यस्पद है।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का एक ऐसा देश है जहां लोग आकर बसते हैं और बच्चे को जन्म देते हैं, यह बच्चे 85 सालों तक अमेरिका की सुविधाओं का फायदा उठाते हैं।

    अमेरिका के संविधान के 14 वें संसोधन के मुताबिक आप्रवासी माता-पिता के अमेरिका में जन्मे बच्चे को जन्म के साथ ही नागरिकता दे दी जाती है। दशकों से शीर्ष अदालत ने नागरिकता को जन्मसिद्ध अधिकार बताया है। बेथ वेर्लिन्न ने बताया कि बर्थराईट सिटीजनशिप अमेरिका के इतिहास और संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह आप्रवासी मसले को सुलझा नहीं सकता है।

    उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्रपति संविधान में दर्ज कानून को बदल नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि इस रद्द करने का तरीका केवल एक नया संवैधानिक संसोधन लागू करना है। उपराष्ट्रपति माइक पेन्स ने राष्ट्रपति का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि इस पर विचार किया जा रहा है न कि लागू का दिया गया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *