Sun. May 5th, 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मध्य व्यापार युद्ध

चीन और अमेरिका व्यापार संतुलन और बौद्धिक संपत्ति को बरकरार रखने के लिए एक नई तरक्की की शुरुआत करेंगे। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने सूचना दी कि चीन और अमेरिका के प्रमुखों के मध्य फ़ोन कॉल पर बातचीत हुई थी। दोनों राष्ट्रों के मध्य व्यापार युद्ध से रिश्ते काफी बिगड़ गए थे।

इस माह की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रम्प और शी जिनपिंग ने 90 दिनों व्यापार जंग को विराम देने की योजना पर सहमती जताई थी। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि 21 दिसम्बर को अमेरिका ने उप राष्ट्रपति की स्तर पर कॉल किया था, इस दौरान व्यापार संतुलन, बौद्धिक संपत्ति संरक्षण और नई तरक्की की शुरुआत के बाबत बातचीत हुई थी।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक यह अमेरिका की तरफ से इस हफ्ते का दूसरा कॉल था। चीन और अमेरिका ने व्यापार और आर्थिक मसलों पर चर्चा की थी। अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारीयों की शिकायत होती है कि चीन में विदेशी कंपनियों को निष्पक्ष पंहुच नहीं दी जाती है। साथ ही बौद्धिक संपत्ति की चोरी की जाती है।

ट्रम्प कंपनी ने इससे पूर्व 250 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर शुल्क लगाया था। वहीँ जवाबी कार्यवाही करते हुए चीन ने  60 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाया था। ज्ञात हो इससे पहले अमेरिका ने चीन को 25 फीसदी शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी लेकिन अभी 10 फीसदी ही लगाया है। अमेरिका ने चीनी लकड़ी से बने फर्नीचर पर भी शुल्क लगाया है।

यह टैरिफ 24 सितम्बर से प्रभावी रूप से लागू होंगे। 24 अगस्त को दोनों  देशों के नेताओं के बीच वार्ता हुई थी लेकिन इस बैठक का कोई परिणाम नहीं निकला था।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *