Fri. Oct 4th, 2024
    किम जोंग उन

    उत्तर कोरिया ने अमेरिका में अपने विशेष राजदूत किम होक चोल और अमेरिका के साथ दूसरे शिखर सम्मेलन की कार्य स्तर पर बातचीत करने वाले विदेश मंत्रालय के अधिकारीयों को फांसी दे दी गयी है। आला अधिकारी किम योंग चोल हनोई वार्ता में अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोम्पिओ के समकक्षी थे।

    रिपोर्ट के मुताबिक, आंतरिक अशांति और असंतोंष से ध्यान भटकाने के लिए बड़े स्तर पर शुद्धिकरण किया जा रहा है। किम होक चोल सहित चार विदेश मंत्रालय के अधिकारीयों की छानबीन की गयी और उन्हें मिरिम एयरपोर्ट पर फांसी दे दी गयी थी। उन अधिकारीयों पर अमेरिका के लिए जासूसी करने के आरोप लगाए गए थे।

    सम्मेलन से पूर्व किम होक चोल अमेरिका के उत्तर कोरिया में प्रतिनिधि स्टेफेन बिगुन के समकक्षी थे। निलंबन के बाद अधिकारी को जगांग प्रान्त में कार्य करने के लिए मज़बूर किया गया था जबकि कार्य स्तर के वार्ताकार किम सांग हए को राजनीतिक कैद शिविर में भेज दिया गया था।

    हनोई सम्मेलन में किम जोंग उन के दुभाषिये शिन हए योंग से भी राजनीतिक कैद शिविरों में भेज दिया गया था और इसका कारण महत्वपूर्ण दुभाषिया गलतिया थी। किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग को भी पद से निष्कासित कर दिया गया था। दक्षिण कोरिया के एक अज्ञात अधिकारी ने बताया कि “हनोई सम्मेलन के किम यो जोंग के ट्रैक रिकॉर्ड से  वाकिफ नहीं है। हम समझते हैं कि किन जोंग उन ने अपनी बहन को शांत करा दिया है।”

    उत्तर कोरिया के अखबार रोडोंग सिंमून के मुताबिक, ऐसे लोग नेताओं की तरह व्यवहार करते हैं और सपने किसी और चीज के देखते हैं। वह पार्टी विरोधी, क्रांति विरोधी कार्य करते हैं जिन्होंने नेता के प्रति नैतिक निष्ठा को उखाड़ फेंका है और ऐसे लोग क्रांति के बड़े फैसलों से बच नहीं सकते हैं।”

    अखबार के मुताबिक, यह गद्दार और दलबदलू है जो सिर्फ नेता के प्रति वफादारी के शब्दों को बड़बड़ाते हैं और समय के परिवर्तन के साथ यह लोग अपना असली चेहरा दिखाते हैं।” दिसंबर 2013 में किम जोंग उन के अंकल  जांग सांग थाएक को फांसी दी गयी थी। उन्होंने पार्ट विरोधी, क्रांति विरोधी और कठोर निर्णय के खिलाफ प्रतिक्रिया दी थी। आधिकारिक तौर पर दक्षिण कोरिया के मंत्रालय ने बयान देने से इंकार कर दिया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *