Sat. May 4th, 2024

इराक के राष्ट्रपति बरहम सालिह ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को ईरान पर निगरानी रखने के लिए यहां अपने सैनिकों की तैनाती के लिए इजाजत हमसे नहीं लेनी चाहिए।

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक बगदाद के एक फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणी से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया था। इराक के राष्ट्रपति ने कहा कि इराक में सैनिकों की तैनाती दोनो देशो के मध्य हुए एक समझौते के तहत हैं। हमारा एक विशिष्ट अभियान आतंकवाद का खात्मा है और हम उस पर कायम है।

इराक के राष्ट्रपति ने कहा कि “अत्यधिक बोझ मत डालिये, इराक की खुद की समस्याएं हैं। अमेरिका एक ताकतवर देश है लेकिन अपनी प्राथमिक नीतियों को नही निभा रहा है, हम यहां रहते हैं। इराक इस समय दुविधा की स्थिति में हैं क्योंकि उसके दो प्रमुख साझेदार अब दुश्मनी निभा रहे हैं।

इराक के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ अच्छे रिश्ते निभाने इराक के संवैधानिक हित में हैं। साथ ही अन्य देशों के साथ भी रिश्ते अच्छे होने चाहिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा कि इराक में हम अपना ठिकाना बनाये रखेंगे क्योंकि ईरान पर निगाह बनाये रखना जरूरी है, असल समस्या तो ईरान है।

अगर कोई परमाणु हथियार या अन्य हथियार बनाना चाहेगा, तो समय से पूर्व हमे इसका भान हो जाएगा। उन्होंने कहा हम कभी न खत्म होने वाली इस जंग से बाहर आना चाहते हैं और अपने सैनिकों की घरवापसी चाहते हैं।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *