Mon. Sep 30th, 2024
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमेरिका में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga day) में हज़ारो लोग शामिल हुए थे। हर वर्ष योग दिवस का आयोजन 21 जून को किया जाता है। अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्ष वर्धन शृंघला ने कहा कि “हम इस भागीदारी और समर्थन से हम बेइन्ताह प्रसन्न है। इस आयोजन में भागीदार असल जोश और उमंग के साथ शामिल हुए थे। वांशिगटन में ऐतिहासिक वांशिगटन स्मारक से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसने अमेरिका को राजधानी दी है और यह वह क्षेत्र है जो शहर और देश का प्रतिनिधित्व करता है।”

    भारतीय राजदूत ने भीड़ को भी सम्बोधित किया था। भागीदारों का स्वागत किया। शृंगला ने कहा कि साल 2016 में हुए सर्वे के मुताबिक अमेरिका में व्यापक स्तर पर लोगो ने योग को अपने जीवन में शामिल किया है। अमेरिका में 367 लाख योग सीखने वाले हैं जिसने अमेरिका को योग का दूसरा घर बना दिया है।

    उन्होंने कहा कि “अमेरिका ने योग जीवन जीने का तरीका है। यह ट्रेंडी, मशहूर हो गया है और इस पर लोग यकीन रखते हैं कि यह उनके शरीर को समंजस्यपूर्ण स्थिति में रखेगा और इसने अमेरिका में योग के प्रचार में हमारी काफी मदद की है।” इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ऑडियो-वीडियो सन्देश को बजाकर हुई थी।

    समस्त विश्व में योग को अपनाने वालो का अभिवादन किया, मोदी ने एकता को हासिल करने में योग की भूमिका को  समझाया था। उन्होंने बताया कि योग न सिर्फ व्यायाम है बल्कि स्वास्थ्य बेहतरी का पासपोर्ट है। राजदूत ने इसके बाद सूर्य नमस्कार किया था।

    इस भागीदारों में कुछ विशेष अथिति भी थे, इनमे म्यांमार के राजदूत, वियतनाम के राजदूत, राज्य विभाग, विश्व बैंक, शैक्षणिक विभाग और थिंक-टैंक के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल थे। अमेरिका के कई नेताओं ने योग के समर्थन में सन्देश जारी किये थे और 5 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योग की जागरूकता फ़ैलाने वाला करार दिया था।

    वांशिगटन में भारतीय फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया था। राजदूत ने कहा कि “यह फ़ूड प्रोग्राम योग से सम्बंधित है। भारत में शाकाहारी व्यंजन काफी मशहूर हैं और इसके बाबत सिर्फ जानना काफी नहीं है। इसलिए हमले पांच विभिन्न स्टाल में भारत के पांच भागो का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच व्यंजनों का स्टाल लगाया है।”

    उन्होंने कहा कि “हम यहां के लोगो का शाकाहारी व्यंजनों से तारुफ़ करवाना चाहते हैं। यह भोजन उत्सव महात्मा गाँधी की 150 वीं सालगिरह के जश्न के तौर पर आयोजित किया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *