Sun. Jun 23rd, 2024
    hardeep singh puri

    अमृतसर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी अमृतसर के लिए भले नए हों और यहां की राजनैतिक बिसात से पूरी तरह वाकिफ न हों लेकिन उन्होंने 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए पूरे जोरशोर से अभियान शुरू कर दिया है।

    अमृतसर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरी रविवार सुबह पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक के साथ शहर के मशहूर कंपनी बाग पहुंचे और सुबह की सैर के लिए आए लोगों से मुलाकात की।

    कंपनी बाग में प्रचार के बाद पुरी ने कहा, “हमने अपने प्रचार अभियान की अच्छी शुरुआत की है। मैं पार्टी नेताओं और समर्थकों से मिल रहा हूं। आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।”

    पूर्व राजनयिक, लेखक व केंद्रीय गृह एवं आवास मामलों के राज्यमंत्री पुरी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह आहूजा से है।

    पुरी और भाजपा अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रहे हैं लेकिन इनकी राह यहां आसान नहीं है। 2017 के उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र मोहन सिंह चिन्ना को कांग्रेस के गुरजीत सिंह आहूजा ने एक लाख सत्तानबे हजार मतों से हराया था।

    इससे पहले 2014 के आम चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक लाख से अधिक मतों से हराया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *