Mon. Jun 24th, 2024
    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अभिनेता से राजनेता बने सन्नी देओल जो भाजपा की सीट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, वह केवल फिल्मी फौज़ी हैं या केवल फिल्मों में ही फौज़ी बने हैं। वह 1997 में फिल्म “बॉड़र” 1971 के युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के चरित्र का जिक्र कर रहे थे।

    सिंह, जो खुद सेना में सेवा कर चुके हैं, वह गुरदासपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखर के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि देओल का निर्वाचन क्षेत्र से को समर्थन नही हैं।

    अमरिंदर पटियाला के पूर्ववर्ती शाही परिवार से आते हैं जिन्हें अभी तक कुछ क्षेत्रों में ‘महाराजा साब’ कहा जाता है। 1960 के दशक में वह सेना में कैप्टन थे।

    उन्होंने कहा, “हम उन्हें हराएंगे। वह सुनील (जाखड़) व कांग्रेस के लिए कोई खतरा नहीं हैं।”

    सनी देओल को उम्रदराज हो चले एक ऐसा अभिनेता बताते हुए जिसका समय अब बीत चुका है, अमरिंदर ने कहा, “उनके अभिनय करने के दिन पूरे हो चुके हैं, वह आएंगे और चले जाएंगे।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “सनी ने शायद बॉर्डर (फिल्म) में 23 पंजाब (रेजिमेंट) के ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चंद्रपुरी का किरदार अदा किया होगा, लेकिन यह उन्हें एक वास्तविक सिपाही नहीं बनाता।”

    भाजपा ने इसी हफ्ते घोषणा की थी कि सनी उत्तरी पंजाब की गुरदासपुर से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले अभिनेता विनोद खन्ना यहां से भाजपा सांसद थे।

    वर्तमान में सीट पर सुनील जाखड़ का कब्जा है जो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

    यह बताए जाने पर कि सनी देओल की नई फिल्म ‘ब्लैंक’ रिलीज होने वाली है, सिंह ने कहा, “उन्हें ब्लैंक (चुनाव में शून्य) मिलेगा।”

    सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के कोने-कोने में जाकर लोगों का मन जाना है जो कि पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। पार्टी के लिए किसी प्रकार की कोई चुनौती नहीं है।

    उन्होंने कहा, ” वह फिल्मी फौज़ी हैं, जबकि मैं असल में फौज़ी हूं।”

    उन्होंने कहा, हम उनको हरा देंगे,उनसे सुनिल या कांग्रेस को कोई खतरा नही हैं।

    सन्नी देओल को एक उम्र दराज अभिनेता बताते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि “वह आएंगे और चले जाएंगे”।

    उन्होंने कहा, सन्नी देओल ने 23 पंजाब के ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल बॉडर में निभाया होगा, लेकिन वह उन्हे असली फौज़ी नही मानते।

    इस फिल्म का जिक्र भाजपा ने इस के पहले अपने पत्रकार संम्मेलन में भी किया था। निर्मला सीतारमण ने देओल का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, ” जब हमे यह पता चला कि देओल हमारी पार्टी में आ रहे हैं, मैं केवल उनकी बनाई गई फिल्म बॉडर से जोडकर देख रही थी, जो इस तरह के विषय भारतीय दर्शकों को बहुत प्रभावित करते हैं।

    गुरदास सीट से सांसद 70 वर्षीय बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना थे, जिनकी 2017 में मृत्यु हो गई थी।

    2017 में खन्ना की मृत्यु के बाद, यह अटकले लगाी जा रही थी कि उनकी पत्नी कविता खन्ना इस सीट से उम्मीदवार होंगी। हालांकि,उम्मीदवार के रूप में व्यवसायी स्वर्ण सलारिया को उनकी जगह चुना गया। जिनकों कांग्रेस के सुनिल जाखड़ के द्वारा हार का समना करना पड़ा।

    62 वर्षीय सन्नी देओल, 1983 में फिल्म बेताब से अपना फिल्मी सफ़र शुरू किया था। सलों बाद वह एक्शन हिरों के रूप में लोकप्रिय हो गए।

    वह तीसरे देओल हैं जिन्होंने राजनीति और भाजपा को चुना, उनके पिता धर्मेंद्र और पत्नी हेमा मालिनी के बाद।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *