Sun. Oct 27th, 2024
    पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

    चंडीगढ़, 3 जून (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित करने का आग्रह किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, सिंह ने मोदी को एक पत्र लिखकर इस शुभ दिन को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित करने का आग्रह किया जिससे लोगों को फिर से गुरु नानक देव के प्यार, दया और सहिष्णुता का संदेश दिया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिखों के पहले गुरु की शिक्षाएं आज भी उतनी प्रासंगिक हैं जितनी उस समय थीं। इसलिए श्री गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 नवंबर को होने वाले उनके 550वें प्रकाश उत्सव को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि गुरु नानक जयंती इसके बाद हर वर्ष इसी तरह (राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में) मनाई जाए।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *