Sun. May 5th, 2024
अभिनंदन वर्थमान बने 2019 की सबसे अधिक खोजी गयी हस्ती

हर साल के अंत में, गूगल अपनी ट्रेंड सर्च लिस्ट जारी करता है, जिससे पता चलता है कि किस तरह के कंटेंट, पर्सनालिटी और गानों जैसी अन्य चीज़ों को यूजर्स ने सबसे ज्यादा सर्च किया। 2019 में, विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान सबसे अधिक खोजे जाने वाली पर्सनालिटी बन गए हैं।

उनके बाद गायिका लता मंगेशकर ने जगह बनाई, जो हाल ही में अपनी स्वास्थ्य स्थिति के लिए सुर्खियों में थीं। विक्की कौशल और तारा सुतारिया ने भी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों की सूची में जगह बनाई है। ‘बिग बॉस 13’ के प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला और कोएना मित्रा शीर्ष 10 हस्तियों की सूची में शामिल हैं।

Lata Mangeshkar, Vicky Kaushal, Tara Sutaria, Siddharth Shukla among top 10 googled personalities of the year

एक नजर गूगल इंडिया 2019 की सबसे अधिक सर्च की गयी पर्सनालिटीज पर- 

1. अभिनन्दन वर्थमान

2. लता मंगेशकर

3. युवराज सिंह

4. आनंद कुमार

5. विक्की कौशल

6. ऋषभ पंत

7. रानू मंडल

8. तारा सुतारिया

9. सिद्धार्थ शुक्ला

10. कोएना मित्रा

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *