Sat. May 4th, 2024
विराट कोहली की कैंडिड तस्वीर पर आया पत्नी अनुष्का शर्मा का दिल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हर मायने में देश के सबसे आइडियल कपल हैं। दोनों का क्षेत्र बिलकुल अलग है लेकिन फिर भी दोनों के बीच का प्यार उन सभी दूरियों को पार कर जाता है। एक तरफ जहाँ विराट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है जो इन दिनों देश को विश्व कप 2019 की ट्राफी जीतवाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वही दूसरी तरफ अनुष्का है जो अपनी प्रेरणादायक और मनोरंजक फिल्मो से बॉलीवुड पर राज़ कर रही हैं।

Anushka Sharma and Virat Kohli

विराट इन दिनों यूके में है जहाँ विश्व कप 2019 आयोजित किया गया है। जिम्मेदारियों और जीतने के दवाब के बीच हमारे कप्तान ने अपने प्रैक्टिस सेशन के दौरान की कैंडिड तस्वीर साझा की है जिसमे वह खुल कर हँसते हुए नज़र आ रहे हैं। उनकी तस्वीर देख कर सभी क्रिकेट प्रेमियों को राहत जरूर मिली होगी। विराट ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-“एक अच्छी हंसी सबसे अच्छी दवा है।”

जबकि उनकी तस्वीर बहुत क्यूट है और सभी विराट को शुभकामनाएं दे रहे हैं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कप्तान की इस तस्वीर पर प्यार लुटाया है। सुपरस्टार ने टिपण्णी में एक लाल रंग का दिल भेजा है। देखिये-

Anushka Sharma's comment on Virat Kohli's picture

अनुष्का और विराट शुरू से ही अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को लेकर मुखर रहे हैं और बताया कि कैसे एकदम अलग अलग दुनिया होने के बावजूद भी दोनों एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं। हाल ही में, विराट ने शादी के बाद अपनी कप्तानी में हुए बदलाव के बारे में बताया।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

उनके मुताबिक, “आप ज़िम्मेदार बन जाते हो, यही मैं महसूस करता हूँ। इससे पहले आपके जीवन में जिम्मेदारी होती है लेकिन वह बहुत अलग है। आप चीजों को बेहतर (शादी के बाद) समझना और चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखना शुरू कर देते हैं। उस दृष्टिकोण से, मैं अधिक जिम्मेदार बन गया हूँ और वो आपको कप्तानी में भी मदद करता है। इसने केवल एक इंसान और बाहर के खिलाड़ी के रूप में मेरी कप्तानी में सुधार किया है।”

Anushka Sharma and Virat Kohli

अनुष्का शर्मा ने भी पहले मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि कैसे दोनों अपने अपने लक्ष्य के लिए गंभीर है जिसके कारण उन्हें साथ में बहुत कम समय बिताने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा-“शादी अलग महसूस नहीं होती। विराट और मैं दिन भर काम करते हैं, हम मुश्किल से ही साथ में वक़्त बिता पाते होंगे, हम दोनों की ज़िन्दगी बहुत व्यस्त है। तो, हम एक घर में रह रहे हैं और हमने मुश्किल से ही उसमे वक़्त बिताया होगा। हमारे लिए घर एक छुट्टियाँ जैसा है।”

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *