Wed. May 1st, 2024
अनुष्का शर्मा ने पशु क्रूरता के खिलाफ शुरू किया #JusticeForAnimals अभियान

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जो आखिरी बार बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ आंनद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं, कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय है और अक्सर अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़ी तसवीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री पशु अधिकारों की बहुत बड़ी समर्थक रही हैं और हमेशा उनकी सुरक्षा और उनसे जुड़े कानूनों पर अपनी आवाज़ उठाती रही हैं। वर्तमान में, उन्होंने एक अभियान शुरू किया है जिसमें उन्होंने पशुओं के लिए क्रूरता अधिनियम, 1960 में संशोधन की मांग की है।

Related image

हाल ही में एक भीषण घटना ने देश को झकझोर दिया जब मुंबई में एक रिहायशी इमारत के अंदर बारिश से पनाह लेने के लिए लकी नाम के वर्ली स्थित आवारा कुत्ते को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। जॉन अब्राहम, सोनम कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और अनुष्का जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लकी के लिए अपना समर्थन जाहिर किया। दुर्भाग्य से, इस सप्ताह लकी का निधन हो गया क्योंकि इस घटना के कारण उसे पक्षाघात हो गया था और उसे कई आंतरिक चोटें भी आईं थी।

ये भी पढ़े: अनुष्का शर्मा के पशु चिकित्सालय और पशु आश्रय खोलने की योजना को मिला ग्रीन सिग्नल

आज अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #JusticeForAnimals नाम से एक अभियान शुरू किया, जिसमें पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की गई थी। देश भर में जानवरों के अत्याचार के कई अमानवीय मामलों को उजागर करते हुए, अभिनेत्री ने एक हार्दिक नोट पोस्ट किया जिसमें लिखा था-“लकी एकमात्र ऐसा पशु नहीं था जिसने अमानवीय क्रूरता का सामना किया था। हमारे देश में कुत्तों पर निर्दयतापूर्वक हमला करने और उन्हें मारने के कई और मामले हैं। #JusticeForAnimals प्रदान करने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 में संशोधन करने की आवश्यकता है – हमें इस पर तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इसके लिए #StricterLawsAgainstAnimalCruelty की आवश्यकता है।”

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *