Mon. May 6th, 2024
होंडा सिटी

देश में 1 जुलाई से जी.एस.टी. लागू होने के बाद से ही बाज़ार में हर तरह की चीज़ों कीमतें बदल गयी है। हाल ही में देश भर की ऑटोमोबाइल्स की कंपनियों ने भी अपनी नई कीमतें जारी की है। इसी बीच होंडा ने भी अपने कुछ मॉडल्स की कीमतों पर भारी छूठ दे दी है। रिपोर्ट्स की माने तो होंडा ने कुछ मॉडल्स पर 7000 रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक की छूठ दे दी है।

होंडा सिटी

होंडा के मॉडल्स में ब्रिओ की कीमत में 7000 रूपए से 12000 रूपए की कटौदी कर दी है। वहीँ होंडा की अमेज़ में 9000 से 14800 रूपए, होंडा जैज 6000 से 10000 रूपए तक की कटौदी कर दी है। वहीं होंडा वि.आर. की कीमतों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 7,132 रुपये से 10,064 रुपये तक की छूट मिल पाएगी. इसी तरह होंडा सिटी की कीमत 16510 रुपये से 28005 रुपये तक कम की गई हैं.

होंडा अमेज़

आपको बता दें की ये कीमतें दिल्ली की एक्स-शोरूम की हैं। दूसरे राज्यों में अलग कीमतें भी मिल सकती हैं। होंडा की अलावा दूसरी ब्रांड्स जैसे टी.वि.एस. ने भी कीमतों में भरी छूठ दी है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *