Mon. May 6th, 2024

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को 2 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। सोमनाथ भारती को एम्स के सुरक्षा गार्ड से मारपीट के मामले में सजा सुनाई गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक विधायक सोमनाथ भारती को 2 साल जेल और ₹1,00,000 जुर्माना भरना पड़ेगा। दरअसल सोमनाथ भारती पर एम्स के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट का मामला दर्ज है, जिसके चलते उन्हें सजा सुनाई गई है।

यदि सोमनाथ भारती ₹1,00,000 का जुर्माना नहीं भरते हैं तो उन्हें एक महीना और सजा भुगतनी होगी। उन्होंने एम्स के सुरक्षा गार्ड के साथ बदसलूकी की है साथ ही सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। सोमनाथ भारती कुछ दिन पहले भी विवादों में आए थे जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के अस्पतालों के खिलाफ विवादित बयान दिया था। साथ ही योगी आदित्यनाथ पर भी बहुत बुरी भाषा में अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद किसी ने उनके मुंह पर स्याही फेंक दी थी। साथ ही उन्हें हिरासत में भी जाना पड़ा। वे अपने भड़काऊ बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहते हैं।

फिलहाल वे सशर्त जमानत पर बाहर हैं। सोमनाथ भारती पर देश छोड़ने को लेकर भी पाबंदी लगाई जा चुकी है। उन्हें यह भी आदेश दिया गया है कि यदि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाए तो वे तुरंत मौजूद हों। सोमनाथ भारती के अलावा चार और लोग इस मामले में दोषी थे लेकिन उनको अदालत ने बरी कर दिया है। कोर्ट ने बाकी चारों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है और सोमनाथ भारती को सजा सुनाई है। हालांकि अभी वे ₹20,000 के निजी मुचलके पर जमानत लेकर बाहर हैं। सोमनाथ भारती को योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के चलते भी कुछ दिन हिरासत में गुजारने पड़े थे़। सोमनाथ भारती एक विवादित नेता हैं और आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। वे पेशे से वकील भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *