Thu. May 2nd, 2024
श्रीलंका

श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलमार्ग पर कथित मछली पकड़ने के आरोप में भारत के चार भारतीय मछुवारो को गिरफ्तार कर लिया है। चारो मछुवारे बुधवार को कोवलम लाइट हाउस के उत्तरी समुन्द्र में फिशिंग कर रहे थे तभी इस इलाके में श्रीलंका की नौसेना ने नियंमित गश्त के दौरान मछुवारो को गिरफ्तार कर लिया था और उनकी मछली पकड़ने वाली नावो को जब्त कर लिया था।

हिरासत में लिए गए मछुवारो को श्रीलंका बंदरगाह सेना के सुपुर्द कर दिया गया है और इनको इसके बाद नौसैन्य बेस एसएलएनएस एलारा पर  ले  जाया गया था। इन मछुवारो को  अधिक कार्रवाई के लिए जाफना में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ़ फिशरीज के हवाले कर दिया जायेगा।

11 जुलाई को श्रीलंका की नौसेना ने छह भारतीय मछुवारो को डेल्फ्ट द्वीप के नाम्पुथालाई के नजदीक से गिरफ्तार किया था। हाल ही में  श्रीलंका के क्षेत्रीय जलमार्ग से बुधवार को मछुवारे को गिरफ्तार किया गया था, यह इलाका कोवलम लाइटहाउस के काफी करीब था।

 

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *