शाहिद मीरा राजपूत

मीरा राजपूत शाहिद कपूर की पत्नी हैं पर धीरे-धीरे वह अपने आप में एक स्टार बन रहीं हैं। गौरी खान की तरह ही, मीरा कुछ भी करती हैं ख़बरों में छा जाता है। इस बार मीरा अपने पति शाहिद कपूर के साथ डिनर डेट पर थी।

इन्टरनेट पर वायरल हो रही इस नई तस्वीर में मीरा और शाहिद डिनर के बाद वापस जाते देखे गए। मीरा ने एक गाढ़े नीले रंग की ड्रेस और शाहिद ने सफ़ेद रंग की शर्ट और नीली जीन्स पहन रखी थी।

https://www.instagram.com/p/Bp8pxmpDIP2/

https://www.instagram.com/p/Bp7atOVD1W3/

दिवाली के उपलक्ष्य में शाहिद और मीरा दोनों ने ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें इनके फैन्स के द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं। एक तस्वीर में शाहिद-मीरा किस करते नज़र आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में दोनों नीलिमा अज़ीम और मिशा के साथ हंसते दिखे।

https://www.instagram.com/p/Bp4iqWYAEeV/

https://www.instagram.com/p/Bp4nVwcAIOC/

https://www.instagram.com/p/Bp6u6cVASua/

https://www.instagram.com/p/Bp6UUCagsEb/

https://www.instagram.com/p/Bp6u7YpntH9/

https://www.instagram.com/p/Bp52FkOnlba/

मिशा ने हल्के गुलाबी रंग की घाघरा-चोली पहन रखी थी और दिवाली के मौके पर वह बहुत खुश नज़र आ रही थी। अपने बेटे के जन्म के बाद मीरा कम ही दिख रही थीं पर अब वह फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

1 नवम्बर को वह अपने देवर ईशान खट्टर के जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुई थीं। शाहिद कपूर अपनी आने वाली फ़िल्म ‘कबीर सिंह’ में व्यस्त हैं जो 2017 में आई एक तेलुगु फ़िल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। यह फ़िल्म एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जो ड्रग एडिक्ट बन जाता है।

शाहिद बॉक्सर दिन्ग्को सिंह की बायोपिक में भी काम कर रहे हैं। उनकी पिछली फ़िल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है।

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *