Thu. May 2nd, 2024
निक जोनस, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, कॉफ़ी विथ करण

अर्जुन कपूर, आमिर खान से लेकर जान्हवी कपूर तक, कई सितारों ने इस सीज़न में करण जौहर के चैट शो में अपना  जलवा बिखेरा। कईयों ने यहाँ अपने रिश्ते की बातें स्वीकारी तो कई ने अपने पूर्व प्रेमी के बारे में कुछ कहा और ठीक ऐसा ही हुआ जब शाहिद कपूर भाई ईशान खट्टर के साथ कॉफ़ी पर आए। 

हालांकि एपिसोड का प्रसारण रविवार को होने वाला है। प्रोमो में, करण शाहिद से यह पूछते हैं कि वह कौन सी सलाह है जो वह वह निक जोनस को देना चाहते हैं।

यह कोई रहस्य नहीं है कि प्रियंका और शाहिद एक दुसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को  स्वीकार नहीं किया। बाद में किन्ही कारणों की वजह से दोनों एक दुसरे से अलग हो गए और अपने-अपने रास्ते पर निकल गए।

शाहिद ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की और प्रियंका को निक जोनस से प्यार हो गया और इस जोड़ी ने दिसम्बर 2018 में शादी कर ली।

जब करण ने निक के लिए शाहिद से सलाह मांगी तो उन्होंने कहा, “कभी वापस नहीं जाना दोस्त, तुम असली देसी गर्ल के साथ हो।”

https://www.instagram.com/p/BsTNkGFHadr/

https://www.instagram.com/p/BsTQ2NAnle3/

शाहिद जहां अर्जुन रेड्डी की रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। शादी के बाद, प्रियंका और निक काम पर लौटने से पहले एक लंबी छुट्टी पर हैं।

प्रियंका ‘द स्काई पिंक’ की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी। फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जो pulmonary fibrosis के निदान के बाद एक प्रेरक वक्ता बन गई। अपने जीवन के अंतिम कुछ महीनों में, उन्होंने माई लिटिल एपिफेनीज(My Little Epiphanies) नामक एक संस्मरण भी लिखा। फिल्म में ज़ायरा वसीम और फरहान अख्तर भी हैं।

यह भी पढ़ें: सिम्बा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 190.64 करोड़ की कमाई के साथ सिम्बा शामिल हुई इस साल की सबसे बड़ी तीन फ़िल्मों में

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *