Sat. Sep 21st, 2024

Tag: भारत चीन सम्बन्ध

भारत चीन सम्बन्ध

भारत और चीन विश्व को दो सबसे बड़ी उभरती शक्तियां हैं। जहां चीन पिछले दो दशकों में भारी विकास के दम पर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, वहीँ आने वाले दो दशक भारत के माने जा रहे हैं। भारत का विकास दर वर्तमान में चीन से काफी आगे है।

जहाँ दोनों देश विकास के छेत्र में आगे निकलने के लिए अग्रसित हैं, वहीँ अन्य कई मामलों में दोनों के पक्ष सामान और असमान भी हैं। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सदियों से चला आ रहा है। इसके अलावा दोनों देश एशिया की सबसे बड़ी शक्ति बनने का भी सपना देख रहे हैं।

चीन वन बेल्ट वन रोड जैसी बड़ी योजनाओं के दम पर अपना दम-खम दिखा रहा है, वहीँ भारत अमेरिका और जापान जैसे देशों की सहायता से वैश्विक मुद्दों पर अपनी भूमिका बढ़ा रहा है।

इतिहास

भारत और चीन के बीच व्यापारिक और राजनीतिक संबंध प्राचीन काल से रहे है। वर्ष 1949 में चीन की स्थापना के अगले वर्ष भारत ने चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए और 1950 के दशक में चीन और भारत के संबंध इतिहास के सबसे अच्छे दौर में थे। दोनों देश के नेताओं ने एक दूसरे के यहां अनेक दौरे किए और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ राजनीतिक संबंध भी थे।

लेकिन 1960 के दशक में चीन व भारत के संबंध शीतकाल के दौर में प्रवेश कर गए। यह शीतकाल, ऐतिहासिक विचारधारा की लड़ाई में बडी लहर की तरह भारत और चीन के संबंधों को प्रभावित करता रहा।

1954 में भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तथा तत्कालीन चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई द्वारा सह-अस्तित्व के लिए प्रतिपादित पंचशील सिद्धांत दोनों देशों के बीच सहयोग सम्मान हेतु स्थापित किया गया। पंचशील के पांच सिद्धांतों में एक दूसरे की अखंडता, संप्रभुता का सम्मान, आक्रमण, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करना शामिल था।

इसी बीच चीन नें तिब्बत पर कब्ज़ा कर लिया और तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा नें भारत में शरण ले ली। भारत नें भी दलाई लामा का स्वागत किया। चीन को यह बात पसंद नहीं आई। इसके अलावा इसी समय भारत चीन सीमा पर भी सीमा विवाद को लेकर कई झडपे हुई।

पंचशील सिद्धांत को दरकिनार करते हुए चीन ने 1962 के युद्ध के दौरान पूर्वी क्षेत्रों के एक बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया। हालाँकि युद्ध विराम के बाद वह पहले वाली स्थिति पर तो चला गया लेकिन उसने प्रदेश में लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर की संपूर्ण क्षेत्र पर अपने दावे की गुहार लगाई।

भारत चीन युद्ध के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी समय के लिए खट्टे हो गए थे।

व्यापार

भारत चीन व्यापार के क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी दो महशक्तियां है। 21 वीं सदी में चीन व भारत एक दूसरे के प्रतिद्वंदी और मित्र दोनो है। कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों में दोनों ने व्यापक सहमति जताई है। आंकड़े बताते हैं कि संयुक्त राष्ट्र संघ में विभिन्न सवालों पर हुए मतदान में अधिकांश समय भारत और चीन का पक्ष समान है। इसलिए दोनों को आपसी सहयोग की आवश्यकता है। अपने क्षेत्र में दोनों एक दूसरे से सीख सकते हैं।

भारत चीन व्यापार सम्बन्ध

भारत-चीन व्यापार संबंध एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। यह व्यापारिक और आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। समसामयिक भारत में चीन ने विकास और संसाधन के क्षेत्र में 5 अरब डॉलर के निवेश की इच्छा व्यक्त की है।

भारत और चीन दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग की योजना तय करने पर भी सहमति हुई है। सड़क व्यापार हेतु सिक्किम आने के लिए चीन ने नाथूला दर्रा खोलने पर भी स्वीकृति दे दिया है।

सिक्किम के ‘छांगू’ में चीन का व्यापारिक केंद्र तथा तिब्बत के ‘रेनिगगौग’ में भारतीय व्यापारी चौकी स्थापित करने की सहमति दी है।

दुनिया की 40% आबादी वाले दोनों देशों के बीच बाजार में व्यापार की संभावनाएं इतनी विशाल है कि आगामी कुछ वर्षों में साझा बाजार स्थापित हो सकता है। लेकिन इस व्यापार को साझा बाजार के रूप में विकसित करने के लिए संयुक्त रुप से समझदारी व संयम के साथ काम करने की आवश्यकता है।

सीमा विवाद

चीन के साथ भारत का सीमा विवाद प्राचीन काल से ही रहा है। जिसका उपचार किसी भी सूरत में तुरंत संभव नहीं है। कई बार किए गए प्रयासों के सीमा विवाद समाप्त करने के संदर्भ में कोई सार्थक व स्पष्ट नीति अभी तक नहीं बन पाई है।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भारत में रहते हैं और दोनों के बीच तनाव का एक वजह यह भी है मौजूदा तनाव हाल में दलाई लामा के अरुणाचल दौरे के तीखे विरोध के बाद सामने आया चीन की सीमा से सटा अरुणाचल प्रदेश भारत का राज्य और चीन पर भी इस पर अपना दावा करता है।

भारत चीन सीमा

चीन ने पाकिस्तान, नेपाल, म्यंनमार से अपनी सीमा विवाद समाप्त कर लिया है और रूस कजाकिस्तान, वियतनाम से भूमि  विवादों को विराम दे दिया है। एक मात्र भारत ही है जिसके साथ चीन का सीमा विवाद अभी भी चल रहा है।  हालांकि चीन का सीमा विवाद दक्षिण चीन सागर को लेकर वियतनाम, मलेशिया, जापान सहित अन्य कई देशों से चल रहा है। भारत और चीन के बीच सीमा जो लगभग 4056 किलोमीटर है। तीन क्षेत्रों पूर्वी अरुणाचल प्रदेश से लेकर लिपुलेख दर्रा तक तथा पश्चिमी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में लद्दाख से कराकोरम दर्रा तक फैला हुआ है

वर्तमान स्थिति

डोकलाम इलाके में भारत और चीन की सेना कुछ समय पहले आमने-सामने खड़े हो गए थे। दोनों में से कोई भी सेना पीछे हटने की जल्दी में नहीं था जिस इलाके को चीन प्राचीन काल से अपना बता कर सड़क बनाने की बात कर रहा है और भारत को पीछे हटने के लिए कह रहा था।

भारत लगातार उसे भूटान का क्षेत्र बताते हुए चीन को पीछे हटने को कह रहा था। भूटान की जमीन पर भारत का रुख इसलिए है क्योंकि भूटान से उसके राजनैतिक और सामरिक समझौता है। जिसके तहत भूटान को सैन्य मदद मिलती आ रही है। डोकलाम विवाद पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को कूटनीतिक जीत मिली और चीन को अपनी सेना पीछे हटानी पड़ी।

डोकलाम के अलावा चीन अरुणाचल प्रदेश पर भी अपना दावा जताता है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है। अरुणाचल में भारत के किसी भी कदम का चीन विरोध करता है।

सीमा विवाद के अलावा व्यापार के क्षेत्र में दोनों देशों के सम्बन्ध मजबूत हैं। भारत सबसे ज्यादा आयात चीन से ही करता है। इसके अलावा कई चीनी कंपनियां भारत में व्यापार कर रही हैं। चीन की मोबाइल कंपनियां जैसे ओप्पो, विवो आदि के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है।

पाकिस्तान

चीन द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे आधुनिक हथियारों को लेकर उपजी सुरक्षा चिंता भारत के लिए असली समस्या है। ‘वन बेल्ट वन रूट’ के अंतर्गत पाकिस्तान में चीन ना केवल काराकोरम राजमार्ग का निर्माण कर के अपनी सेना के लिए अरब सागर तक मार्ग बनाया है। बल्कि इसके साथ ही नेपाल सीमा को राज मार्ग से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास भी किया है। जो भारत के लिए सैन्य दृष्टि से बहुत ही घातक है। और चिंता का विषय माना जा रहा है।

चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा

चीन की राजनीतिक गतिविधियां भारत को निरंतर सतर्क रहने के लिए स्पष्ट संकेत देती है। क्योंकि चीन भारत को चारो तरफ से घेरने का सतत प्रयास कर रहा है। कुछ भी हो भारत और चीन के बीच सीमा संबंधी विवाद हाल ही में सुलझाना होगा और उन्हें सह अस्तित्व के लिए शर्तों पर सहमत होना ही होगा।

भारत चीन सम्बन्ध से जुड़ी खबरें:

भारत-चीन सहयोग से अफगान कूटनीतिज्ञों को देंगे प्रशिक्षण

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनौपचारिक बैठक में शरीक होने के लिए अप्रैल में चीन के वुहान शहर में गये थे। सूत्रों के मुताबिक चीन और भारत की साझा भागीदारी के तहत अफगानिस्तान के…

अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए चीन के साथ संबंध सुधारे भारत: चीनी दूतावास

अमेरिका और चीन के मध्य चल रहे व्यापार युद्ध के बीच बीजिंग ने भारत के तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। चीन ने कहा कि व्यापार के संरक्षण के लिए नई…

भारतीय सीमा के पास चीन बना रहा अंडरग्राउंड सैन्य बंकर, भारत हुआ सतर्क

सूत्रों के मुताबिक चीन लहासा गोंग्गर हवाईअड्डे पर अंडरग्राउंड बम से सुरक्षित सैन्य शिविरों का निर्माण कर रहा है। यह हवाईअड्डा तिब्बत के स्वायत्ता वाले इलाके में बन रहा है। चीन…

सुषमा स्वराज ने गिनाई अपनी उपलब्धियां, जारी किया रिपोर्ट कार्ड

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज विदेश मंत्रालय के वार्षिक पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार के पिछले चार साल में प्राप्त विदेश नीति की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।…

भारत-चीन संबंधों में फिरसे बढ़ सकता है ‘तनाव’

चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश से सटी अपनी सीमा में सोने की खान ढूँढने का दावा किया हैं और इस खान में सोना, चांदी और अन्य धातुओं के होने…

क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चीन दौरा ‘सफल’ रहा?

पिछले दिनों शंघाई सहयोग संघटन की विदेश मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पंहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक…

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का चीन दौरा: महत्वपूर्ण जानकारी

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,अपने चार दिवसीय चीन के दौरे पर शनिवार देर रात बीजिंग पहुंची। इस दौरे का मुख्य उद्देश पिछले कुछ दिंनों से भारत चीन सम्बन्ध में जो…

सुषमा स्वराज चीन के दौरे पर, शंघाई सहयोग संगठन में करेंगी शिरकत

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 21 अप्रैल से चीन के दौरे पर जा रही हैं। स्वराज शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन जायेंगीं। यह…

शी जिनपिंग को स्थायी चीनी राष्ट्रपति चुनना भारत को देगा कड़ी चुनौती

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने शी जिनपिंग को अनिश्चितकाल के लिए राष्ट्रपति बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है। जिसके बाद भारत की चिंता बढ़ गई है।

चीन से अधिक करीब आकर भारत से उठाएंगे ज्यादा फायदा- नेपाली प्रधानमंत्री के पी ओली

नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी ओली ने कहा है कि वो चीन के साथ संबंधों को अधिक मजबूत करके भारत के साथ समझौते से अधिक फायदा लेंगे।