Sat. May 4th, 2024
विश्व कप 2019: करण वाही ने द ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर कर मनाया अपना जन्मदिन

विश्व कप 2019 को लेकर इन दिनों पूरी दुनिया दीवानी है। कल रात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हुआ जो दोनों ही टीम के लिए बहुत अहम था। भारत ने 353 का लक्ष्य देकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा दिया। पूरा स्टेडियम नीले रंग से ही सजा हुआ था जिसमे सभी देशवासी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चीयर कर उनके खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ा रहे थे। और उन्ही में शामिल थे टीवी अभिनेता करण वाही और अभिनेत्री आशा नेगी। दोनों कुछ दिनों से लन्दन में ही छुट्टियाँ मना रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/ByfVNHUgRpC/?utm_source=ig_web_copy_link

करण वाही ने कल अपना जन्मदिन मनाया था। पूरी रात पार्टी करने के बाद, अभिनेता ने सुनिश्चित किया कि इस बार का उनका जन्मदिन ख़ास हो। सोशल मीडिया का सहारा लेकर, करण ने स्टेडियम से काफी तसवीरें और विडियो साझा की हैं। इन तस्वीरो में, अभिनेता भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की टिकेट खरीद कर खुद को उपहार दिया है।

निस्संदेह, स्टार्स उत्साहित नजर आ रहे हैं और द ओवल में भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने के लिए मौजूद रहे। खेल में भाग लेने के अलावा, करण और आशा ने कुछ दिन पहले अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ दिनों का समय निकाला और इंग्लैंड चले गए छुट्टियाँ मनाने के लिए। उनके सोशल मीडिया हैंडल लंदन शहर का आनंद लेते हुए तस्वीरो से भरे हैं। नीचे दिए गए कुछ तस्वीरो पर एक नज़र डालें:

https://www.instagram.com/p/Byfl4XGg098/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ दिनों पहले अभिनेता करण ने सुर्खियाँ बटोरी थी जब उनके ही नाम के किसी संगीतकार को एक मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अभिनेता ने फिर मीडिया को बहुत पछाड़ा कि उन्हें जिम्मेदार होकर जांच पड़ताल करनी चाहिए कि किस करण वाही के बारे में बात हो रही है।

 

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *