Sun. May 5th, 2024

देश की सबसे चर्चित और खूबसूरत जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यानी विरुष्का ने आज एक बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा ने आज यानी की 11 जनवरी को एक नन्ही परी को जन्म दिया है। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विराट कोहली ने लिखा है हमें आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम आज दोपहर एक बेटी कि माता पिता बन गये हैं।

फैन्स की दुआओं का शुक्रिया करते हुए उन्होंने लिखा है की बेटी और अनुष्का दोनों ही स्वस्थ हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि फैंस उनकी निजता का सम्मान करें। इससे यह जाहिर है कि वे अपनी बेटी को मीडिया और सोशल मीडिया की नज़रों से दूर रखना चाहते हैं। उनकी बेटी का जन्म मुम्बई के अस्पताल में हुआ है। बीते कुछ समय से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इंटरनेट पर छाई हुई थी। उनके बच्चे के आने की चर्चा भी खूब सुर्खियां बटोर रही थी। विराट कोहली पिछले कुछ समय से पैटरनिटी लीव पर भी चल रहे थे।

बेटी के जन्म के बाद से ट्विटर पर अनुष्का और विराट को बधाई देने का ट्रेंड 1 घंटे के भीतर ही टॉप पर आ गया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के माता पिता बनने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। सभी खिलाड़ियों, बॉलीवुड स्टार्स और बड़ी दिग्गज हस्तियों ने नए पेरेंट्स को ट्वीट कर के बधाई दी है। अनुष्का की प्रेगनेंसी के बाद से ही यह खबर चल रही थी कि वे अपने बच्चे को मीडिया की नजरों से दूर रखेंगे और उसको प्राइवेसी दिए देने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विराट के ट्वीट ने इस बात को साफ कर दिया है कि उनके बच्चे को मीडिया पब्लिसिटी से दूर रखने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *